शोरूम में खड़ी रह गईं ये कारें, मार्च में नहीं मिला एक भी खरीदार
10 Apr 2026
By: Abhishek Mishra
मार्च में हुई बंपर सेल
ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए मार्च का महीना शानदार रहा है. कंपनियों ने इस महीने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की है, लेकिन ऐसा सभी कारों के साथ नहीं हुआ है.
Video: ITG
नहीं मिला कोई खरीदार
भारतीय बाजार में कुछ कारें ऐसी भी हैं, जिन्हें मार्च महीने में एक भी ग्राहक नहीं मिला है. हम इन्हीं गाड़ियों की आज बात करेंगे.
Photo: citroen.in
C5 Aircross
लिस्ट में पहला नाम Citroen का है. इस साल कंपनी की सेल तो सुधरी है, लेकिन ब्रांड के सबसे प्रीमियम मॉडल C5 Aircross को एक भी ग्राहक नहीं मिला है.
Photo: citroen.in
Grand Cherokee
जीप की बात करें, तो कंपनी की ग्रैंड चिरोकी का एक भी मॉडल इस साल मार्च में नहीं बिका है. फरवरी में इसकी 7 यूनिट्स बिकी थीं.
Photo: jeep-india.com
IONIQ 5
हुंडई के भी एक मॉडल का हाल कुछ ऐसा ही है. कंपनी की IONIQ 5 की एक भी यूनिट मार्च महीने में सेल नहीं हुई है.
Photo: hyundai.com
EV6 और EV9
इसके अलावा किआ ईवी 6 और किआ ईवी 9 की भी एक भी यूनिट सेल नहीं हुई है. ये दोनों ही कंपनी की इलेक्ट्रिक कार्स हैं.
Photo: kia.com
प्रीमियम प्राइस पर आती हैं
ये सभी गाड़ियां प्रीमियम प्राइस पॉइंट पर आती है. इन्हें मार्च में महीने में एक भी ग्राहक नहीं मिला है. वहीं कुछ को तो फरवरी में भी ग्राहक नहीं मिला है.
Photo: kia.com
मार्च में कितनी हुईं सेल
मार्च महीने में सभी कंपनियों ने मिलकर भारत में कुल 4,47,702 यूनिट्स सेल की हैं. सबसे कम गाड़ियां जीप ने बेची हैं.
Photo: kia.com
ये हैं टॉप सेलिंग ब्रांड
टॉप 5 कार ब्रांड्स की बात करें, तो मारुति सुजुकी सबसे ऊपर है. उसके बाद टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हुंडई और टोयोटा है.