3 June 2026
By: Aaj Tak Auto
इटली की लग्जरी सुपरकार निर्माता Lamborghini ने भारत में अपनी नई हाइब्रिड सुपरकार Temerario की पहली डिलीवरी कर दी है.
Phoot: ITG
यह कंपनी के इलेक्ट्रिफिकेशन जर्नी में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. करीब 6 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत वाली यह सुपरकार Huracan की जगह लेगी.
Phoot: ITG
Temerario कंपनी की हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिफाइड व्हीकल (HPEV) रेंज का दूसरा मॉडल बन गई है. दमदार पावर, तेज रफ्तार और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन इसकी खासियत है.
Phoot: ITG
नई Temerario में कंपनी का सिग्नेचर स्टाइल वेज-शेप डिजाइन दिया गया है. लेकिन इसे पहले से ज्यादा एग्रेसिव और एयरोडायनामिक बनाया गया है.
Video: lamborghini.com
आगे की तरफ पतली हेडलाइट्स, हेक्सागोनल LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, बड़ा एयर इनटेक और मस्कुलर बोनट इसे शानदार लुक देते हैं.
Video: lamborghini.com
साइड प्रोफाइल में 20-इंच फ्रंट और 21-इंच रियर अलॉय व्हील्स, बड़े एयर वेंट्स और स्पोर्टी साइड स्कर्ट्स देखने को मिलते हैं.
Video: lamborghini.com
पीछे की तरफ सेंटर-माउंटेड हाई-एग्जिट एग्जॉस्ट और हेक्सागोनल टेललाइट्स दी गई हैं, जो इसे Lamborghini Revuelto से जोड़ती हैं.
Video: lamborghini.com
Temerario में नया 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स और 3.8 kWh बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है.
Video: lamborghini.com
यह हाइब्रिड सिस्टम मिलकर 907 Hp की पावर और 800 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. केवल V8 इंजन ही 789 Hp की पावर और 730 Nm टॉर्क जनरेट करता है.
Video: lamborghini.com
खास बात यह है कि इसका इंजन 10,000 rpm तक रेव कर सकता है. यह दुनिया की पहली प्रोडक्शन सुपर स्पोर्ट्स कार है जो इतनी हाई इंजन स्पीड हासिल करता है.
Video: lamborghini.com
यह सुपरकार केवल 2.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 343 किमी/घंटा है.
Video: lamborghini.com
कार की बैटरी को प्लग-इन चार्जिंग, रीजनरेटिव ब्रेकिंग या सीधे V8 इंजन की मदद से करीब 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.
Video: lamborghini.com
Temerario का इंटीरियर कंपनी की "फील लाइक ए पायलट" फिलॉसफी पर बेस्ड है. इसका केबिन ड्राइवर-सेंट्रिक डिजाइन के साथ आता है.
Video: lamborghini.com
इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8.4-इंच की वर्टिकल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 9.1-इंच का पैसेंजर डिस्प्ले दिया गया है.
Video: lamborghini.com
केबिन में कार्बन फाइबर, प्रीमियम लेदर जैसे शानदार मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. इसमें कार्बन-फाइबर स्पोर्ट्स सीट्स का विकल्प भी मिलेगा.
Video: lamborghini.com
फाइटर जेट से इंस्पायर्ड फ्लिप-अप स्टार्ट-स्टॉप बटन, एविएशन स्टाइल कंट्रोल्स और एडवांस HMI टेक्नोलॉजी इसकी प्रीमियम फील को और बढ़ाते हैं.
Video: lamborghini.com
इस सुपरकार में एडवांस इलेक्ट्रिक टॉर्क वेक्टरिंग सिस्टम और e-4WD तकनीक दी गई है, जो अलग-अलग रोड कंडिशन में बेहतर ग्रिप और कंट्रोल देता है.
Video: lamborghini.com
Temerario में ABS के साथ EBD, कई एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर तथा एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है.
Video: lamborghini.com