आ गया Lamborghini का बेबी स्ट्रोलर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

23 March 2026

By: Ashwin Satyadev

Lamborghini 

दुनिया की मशहूर लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Lamborghini ने इस बार कुछ ऐसा पेश किया है, जो आपको हैरानी में डाल सकता है.

Video: Insta/lamborghini

लेम्बोर्गिनी बेबी स्ट्रोलर

दरअसल, लेम्बोर्गिनी ने ब्रिटेन की प्रीमियम नर्सरी ब्रांड सिल्वर क्रॉस (Silver Cross) के साथ मिलकर एक बेहद खास बेबी स्ट्रोलर लॉन्च किया है. 

Photo: silvercrossbaby.com

कीमत है इतनी

इसकी कीमत 5,000 डॉलर यानी लगभग 4.3 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे दुनिया के सबसे महंगे बेबी स्ट्रोलर (Baby Stroller) में से एक बनाती है.

Photo: silvercrossbaby.com

कैसा है डिज़ाइन

इस स्ट्रोलर में ऑल-टेरेन सुपरकार जैसा डिजाइन दिया गया है, जिससे इसे किसी भी तरह की सड़क या रास्ते पर आसानी से चलाया जा सकता है. 

Video: silvercrossbaby.com

केवल 500 यूनिट

इसका नाम रीफ अल  रीफ़ अल अरान्चियो रखा गया है. दुनिया भर में इस लिमिटेड एडिशन बेबी स्ट्रोलर के केवल 500 यूनिट ही बेचे जाएंगे.

Photo: silvercrossbaby.com

यूनिक प्रोडक्ट

यानी यह एक एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट है, जिसे हर कोई नहीं खरीद पाएगा. यह उन पैरेंट्स के लिए खास है, जो अपने बच्चों के लिए स्टाइल और लग्जरी दोनों चाहते हैं.

Photo: silvercrossbaby.com

लगे हैं ख़ास व्हील

इसमें फुल-सस्पेंशन वाले व्हील्स लगाए गए हैं, जो स्मूद राइडिंग एक्सपीरिएंस देते हैं.

Photo: silvercrossbaby.com

ब्रेक पैडल

खास बात यह है कि इसमें ब्रेक पैडल भी दिया गया है, जो Lamborghini की सुपरकार से इंस्पायर्ड है.

Photo: silvercrossbaby.com

प्रीमियम मटेरियल 

इसे हाई-क्वालिटी मटेरियल से तैयार किया गया है. इसमें हाई-परफॉर्मेंस सुएड और इटैलियन लेदर का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और भी प्रीमियम बनाता है. 

Photo: silvercrossbaby.com

एक्सेसरीज पैकेज

इसके साथ कैरीकॉट, पुशचेयर सीट, फुटमफ, कार सीट अडैप्टर, सन सेल, मच्छरदानी और दो रेन कवर जैसी कई जरूरी एक्सेसरीज दी जा रही हैं.

Photo: silvercrossbaby.com

2 साल का समय

कंपनी का कहना है कि, इस स्ट्रोलर को बनाने में करीब दो साल का समय लगा. सिल्वर क्रॉस और लेम्बोर्गिनी की डिजाइन टीम ने मिलकर इसे तैयार किया है.

Photo: silvercrossbaby.com

कहां मिलेगा ये स्ट्रोलर

इस लग्जरी स्ट्रोलर को यूके के मशहूर स्टोर Harrods पर एक्सक्लूसिव तौर पर खरीदा जा सकता है. इसके अलावा ये ऑनलाइन भी उपलब्ध है.

Photo: silvercrossbaby.com

Read Next