25 June 2026
By: Aaj Tak Auto
KTM ने अपनी लोकप्रिय मिडिलवेट नेकेड मोटरसाइकिल 790 Duke को अब तक का सबसे बड़ा अपडेट दिया है.
Photo: ktm.com
कंपनी ने इंजन को लगभग पहले जैसा रखा है, लेकिन बाइक के डिजाइन, राइडिंग पोजिशन, सस्पेंशन, ब्रेकिंग सिस्टम और चेसिस में कई बड़े बदलाव किए हैं.
Photo: ktm.com
खास बात यह है कि नई 790 Duke पहले से ज्यादा एग्रेसिव दिखती है और KTM का दावा है कि यह पुराने मॉडल से 2 किलोग्राम हल्की भी हो गई है.
Photo: ktm.com
नई KTM 790 Duke में सबसे बड़ा बदलाव इसकी एर्गोनॉमिक्स यानी राइडिंग पोजिशन में किया गया है. इसमें नया हैंडलबार मिलेगा जिसका एंगल पहले से ज्यादा ओपन है.
Photo: ktm.com
इसमें नया LED हेडलाइट सेटअप, स्लिम बॉडीवर्क, बड़ा फ्रंट काउल और नए शेप वाला फ्यूल टैंक दिया गया है.
Photo: ktm.com
बाइक में पहले वाला 799 सीसी का LC8c पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 105 hp की पावर और 87 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: ktm.com
आमतौर पर भारतीय बाजार में छोटी कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों का इंजन भी तकरीबन इतना ही पावर आउटपुट देता है.
Photo: ITG
इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच दिया गया है. कंपनी ने एग्जॉस्ट सिस्टम और मफलर को भी नए सिरे से डिजाइन किया है.
Photo: ktm.com
बाइक के फ्रंट में 43 मिमी अपसाइड-डाउन फोर्क सस्पेंश दिया गया है जिसमें कंप्रेशन और रीबाउंड डैम्पिंग एडजस्ट की जा सकती है.
Photo: ktm.com
वहीं पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है. इसमें भी प्रीलोड और रीबाउंड एडजस्टमेंट की सुविधा मिलती है.
Photo: ktm.com
KTM ने सस्पेंशन ट्यूनिंग को बेहतर बनाने के लिए नया 5-क्लिक एडजस्टर भी दिया है, जिससे राइडर अपनी जरूरत के अनुसार सेटिंग्स बदल सकते हैं.
Photo: ktm.com
KTM ने पुराने ब्रेक्स की जगह इन-हाउस डेवलप किए गए WP रेडियल ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है. जो तेज रफ्तार में भी बैलेंस ब्रेकिंग देता है.
Photo: ktm.com
पिरेली के टायर्स से लैस ये बाइक ग्लोबल मार्केट में जुलाई के अंत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. हालांकि भारतीय बाजार के लिए कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
Photo: ktm.com