SUV जैसी ताकत, जबरदस्त स्पीड! KTM ने उतारी 1350cc की बाइक

16 April 2026

By; Aaj Tak Auto

KTM 1390 Super Duke RR

स्पोर्ट्स बाइक की दुनिया में एक बार फिर हलचल मच गई है. KTM ने अपनी सबसे पावरफुल और एक्सट्रीम स्ट्रीट बाइक 1390 सुपर ड्यूक RR को पेश कर दिया है. 

Photo: ktm.com

स्ट्रीट लाइन-अप

यह बाइक कंपनी की स्ट्रीट लाइन-अप के टॉप पर बैठती है और इसे खास तौर पर उन राइडर्स के लिए बनाया गया है जो सड़क पर ही रेस ट्रैक जैसा अनुभव चाहते हैं. 

Video: Insta/@ktm_official

ज्यादा हल्की

यह बाइक बेस मॉडल 1390 सुपर ड्यूक R पर बेस्ड है, लेकिन उससे ज्यादा हल्की, ज्यादा फोकस्ड और ज्यादा एग्रेसिव बनाई गई है.

Photo: ktm.com

11 किग्रा कम वजन

नई 1390 सुपर ड्यूक RR को स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 11 किलो हल्का बनाया गया है. कम वजन होने का सीधा फायदा इसकी रफ्तार, ब्रेकिंग और हैंडलिंग में मिलता है. 

Photo: ktm.com

स्टेबल और कंट्रोल

यह बाइक तेज स्पीड पर भी ज्यादा स्टेबल और कंट्रोल में रहती है. मजबूत चेसिस पर खड़ी इस बाइक में हार्ड राइडिंग के दौरान भी बाइक का बैलेंस बना रहता है.

Photo: ktm.com

पावरफुल इंजन

इस बाइक में KTM का नया 1,350cc LC8 V-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 188bhp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Photo: ktm.com

कैमशिफ्ट टेक्नोलॉजी

इसमें नई CAMSHIFT टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बेहतर फ्यूल बर्निंग और परफॉर्मेंस मिलती है.

Photo: ktm.com

टाइटेनियम एग्जॉस्ट

इसके साथ टाइटेनियम एक्रापोविक स्लिप-ऑन एग्जॉस्ट भी दिया गया है, जो बाइक को ज्यादा रिस्पॉन्सिव और दमदार साउंड देता है.

Photo: ktm.com

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

इस बाइक में WP प्रो कंपोनेंट्स सस्पेंशन दिया गया है, जो MotoGP टेक्नोलॉजी से इंस्पायर्ड है. इससे राइडर को हाई लेवल एडजस्टमेंट और बेहतर कंट्रोल मिलता है. 

Photo: ktm.com

हाईपरस्पोर्ट टायर्स

इसके अलावा फोर्ज्ड व्हील्स और मिशीलिन के हाईपरस्पोर्ट टायर्स दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए इसमें ब्रैंबो हाईप्योर स्पोर्ट फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं.

Photo: ktm.com

टेक्नोलॉजी से भरपूर 

KTM ने इस बाइक में सभी Tech Pack फीचर्स को स्टैंडर्ड रूप से अनलॉक रखा है. इसमें नया 8.8-इंच का टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले दिया गया है.

Photo: ktm.com

बीस्ट मोड

इसमें लैप टाइमर, ट्रैक मोड में टेलीमेट्री डेटा और नया Beast Mode भी शामिल है. इसके अलावा राइड मोड्स, राइडर एड्स और ABS सेटिंग्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: ktm.com

बेहतर डिज़ाइन

नई सुपर ड्यूक RR में टैंक के आसपास विंगलेट्स दिए गए हैं, जो डाउनफोर्स बढ़ाते हैं और फ्रंट व्हील को ऊपर उठने से रोकते हैं.

Photo: ktm.com

नया हेडलाइट

इसके अलावा इसमें नया हेडलाइट डिजाइन और नया कलर ऑप्शन दिया गया है. ये बदलाव इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग और ज्यादा एग्रेसिव लुक देते हैं.

Photo: ktm.com

सिर्फ 350 यूनिट्स

कंपनी इस बाइक के केवल 350 यूनिट ही बनाएगी. इसका मतलब है कि यह बाइक बेहद खास और लिमिटेड एडिशन होगी.

Photo: ktm.com

Read Next