17 August 2026
By: Aaj Tak Auto
एक दिन में 150 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी. सुनने में यह आंकड़ा भले ही सिर्फ एक नंबर लगे, लेकिन नई लॉन्च हुई कार के लिए यह अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है.
Photo: Kia.com
केरल में Kia Syros EV ने लॉन्च के कुछ ही हफ्तों में ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि एक ही दिन में इसकी 150 यूनिट ग्राहकों को सौंप दी गईं.
Video: @incheonkia
खास बात यह है कि यह Kia Syros ने यह उपलब्धि ओणम फेस्टिवल से ठीक पहले हासिल किया है, जब केरल में नई गाड़ी खरीदना शुभ माना जाता है.
Video: @incheonkia
Kia Syros EV को भारत में बीते 23 जुलाई को लॉन्च किया गया था. अब केरल के कंपनी के डीलर Incheon Kia ने सिंगल डे में 150 कारों की डिलीवरी की है.
Photo: Kia.com
इस मौके पर किआ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO ग्वांगु ली समेत कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और डीलर पार्टनर की मैनेजमेंट टीम मौजूद रही.
Photo: Kia.com
इतना ही नही इस धमाकेदार डिलीवरी को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में ‘एक दिन में सबसे ज्यादा सिंगल मॉडल इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी’ के तौर पर दर्ज किया गया है.
Photo: Kia.com
केरल में ओणम फेस्टिवल के मौके पर नई कार खरीदना शुभ माना जाता है. Syros EV की डिमांड के पीछे भी इसे ही कारण माना जा रहा है.
Photo: PTI
जहां Kia के एक डीलरशिप ने सिंगल डे में 150 कारों की डिलीवरी की है. वहीं पूरे केरल राज्य में एक दिन में 500 Kia कारों की डिलीवरी हुई है.
Photo: Kia.com
Kia डीलरशिप के मुताबिक, कार की कीमतों का ऐलान होने से पहले ही उसे 100 से ज्यादा प्री-बुकिंग मिल चुकी थीं.
Video: @incheonkia
इसके बाद 3 अगस्त को कोच्चि में कार के केरल लॉन्च को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, तब तक बुकिंग का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया था.
Photo: Kia.com
Syros EV की शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपये है. कंपनी इसे कुल सात वेरिएंट में बेच रही है और इसमें 42kWh और 51.4kWh के दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता है.
Photo: Kia.com
Syros EV बैटरी-एज-ए-सर्विस यानी BaaS मॉडल के साथ भी आती है. जिसके तहत कार की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो जाती है.
Photo: Kia.com
हालांकि, इसमें बैटरी की कीमत शामिल नहीं होती. बैटरी के इस्तेमाल के लिए 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर का रेंटल देना होता है.
Photo: Kia.com
51.4kWh बैटरी वाला मॉडल सिंगल चार्ज में 526 किमी रेंज देता है. वहीं 42kWh बैटरी वाला मॉडल 443 किमी (ARAI सर्टिफाइड) रेंज देता है.
Photo: Kia.com