27 May 2026
By: Aajtak Auto
Kia भारतीय बाजार में एक बड़ी लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है. कंपनी भारत में किआ सोरेंटो (Kia Sorento) को लॉन्च कर सकती है, जो एक फ्लैगशिप प्रोडक्ट होगा.
Photo: kia.com
कंपनी ने नई सेल्टॉस को हाल में लॉन्च किया है. इसके अलावा ब्रांड सिरॉस ईवी, सेल्टॉस हाइब्रिड और सोरेंटो एसयूवी को लॉन्च कर सकता है.
Photo: kia.com
बात करें किआ सोरेंटो की तो ये ब्रांड की फ्लैगशिप एसयूवी होगी. इस कार को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और हाल में एक ट्रक पर इसका बॉडी शेल भी दिखा है.
Photo: kia.com
अगर किआ सेल्टॉस भारत में लॉन्च होती है, तो इस कार का सीधा मुकाबला फॉक्सवैगन टायरॉन आर लाइन, स्कोडा कोडियाक और जीप मेरेडियन से होगा.
Photo: kia.com
हालांकि, कीमतों के आधार पर इसका मुकाबला फॉर्च्यूनर और हाल में लॉन्च हुई एमजी मैजेस्टर से भी होगी. संभव है कि ये कार भारत में सीकेडी रूप में आए.
Photo: kia.com
ये कार 4815 एमएम लंबी, 1900 एमएम चौड़ी, 1700 एमएम ऊंची और 2815 एमएम के व्हीलबेस के साथ आएगी. इसमें 20 इंच के व्हील मिल सकते हैं.
Photo: kia.com
कार का ग्राउंड क्लियरेंस 208 एमएम का होगा. कार थ्री रो सीट्स के साथ लॉन्च हो सकती है. इसमें कई सारे फीचर्स दिए जाएंगे.
Photo: kia.com
सोरेंटो में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरोमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS मिलेगा.
Photo: kia.com
कार प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में आ सकती है. इसमें 1.6L का पेट्रोल इंजन और 13.8kWh की बैटरी मिलेगी. सोरेंटो अगले साल की शुरुआत तक लॉन्च हो सकती है.
Photo: kia.com