03 Sep 2026
By: Aajtak Auto
किआ भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप कार लाने वाली है. कल यानी 4 सितंबर को कंपनी अपनी पहली हाइब्रिड एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है.
Photo: kia.com
ये ब्रांड की फ्लैगशिप एसयूवी होगी, जो किआ सेल्टॉस से ऊपर आएगी. इसमें कंपनी हाइब्रिड पावरट्रेन दे सकती है. कंपनी ने इसका प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया है.
Photo: kia.com
इस कार को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर फैसिलिटी में तैयार किया जा रहा है. सोरेंटो एक थ्री रो एसयूवी होगी, जिसमें 7 लोगों की जगह होगी.
Photo: kia.com
कंपनी इस एसयूवी में 1.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है. इस इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी का सेटअप मिलेगा.
Photo: kia.com
भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली हाइब्रिड सोरेंटो में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा. ये कार डीजल अवतार में भी आएगी.
Photo: kia.com
इसमें 2.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा. इसके साथ कपनी 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दे सकती है.
Photo: kia.com
सोरेंटो 4815 एमएम लंबी, 1900 एमएम चौड़ी और 2815 एमएम व्हीलबेस के साथ आएगी. कार में फ्लश टाइप डोर हैंडल मिलेंगे.
Photo: kia.com
इंटीरियर की बात करें, तो ये कार डुअल स्क्रीन डैशबोर्ड के साथ आएगी. इसमें 12.3 इंच के दो डिस्प्ले और पैनोरोमिक सनरूफ मिलेगा.
Photo: kia.com
भारतीय बाजार में ये कार 30 लाख रुपये से कम बजट में लॉन्च होगी. इसका सीधा मुकाबला फॉर्च्यूनर और सेगमेंट की दूसरी कारों से है.
Photo: kia.com