XUV 7XO का बिगड़ेगा खेल! आ रही है 7-सीटर Kia Sorento

13 April 2026

By: Aaj Tak Auto

बदलता कार बाजार

भारत का कार बाजार तेजी से बदल रहा है. पेट्रोल-डीजल जैसे ट्रेडिशनल फ्यूल के बजाय अब लोग दूसरे ऑप्शन की तरफ बढ़ रहे हैं.

Photo: Nexaexperience.com

किआ का मेगाप्लान

इस बीच साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Kia ने एक बड़ा प्लान सामने रखा है. जो कंपनी के मौजूदा लाइन-अप को पूरी तरह अपडेट कर देगा.

Photo: Kia.com

इन्वेस्टर डे इवेंट में ऐलान

कंपनी ने 2026 के अपने CEO इन्वेस्टर डे इवेंट में घोषणा की है कि वह भारत में अपनी गाड़ियों की लाइनअप को 10 मॉडल तक बढ़ाएगी.

Photo: Kia.com

8 गाड़ियां होंगी EV

इसमें सबसे खास बात यह है कि इनमें से 8 मॉडल इलेक्ट्रिफाइड यानी EV और हाइब्रिड होंगे. 

Photo: Kia.com

भारत है अहम बाजार

कंपनी का फोकस अब साफ तौर पर फ्यूचर मोबिलिटी और कम ईंधन खर्च वाली गाड़ियों पर टिका है. किआ के लिए इंडिया बहुत ही अहम बाजार है.

Photo: Kia.com

आ रही हैं 3 कारें

इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी Syros EV, Sorento Hybrid और Carnival Hybrid जैसे मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

Photo: Kia.com

2030 तक आएंगी कारें

कंपनी की योजना है कि, इन सभी कारों को 2030 तक बाजार में उतारा जाएगा. हालांकि ग्लोबल मार्केट में ये कारें पहले से मौजूद हैं.

Photo: Kia.com

बढ़ेगा डीलर नेटवर्क

इसके साथ ही किआ अपने डीलर नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ाकर 800 लोकेशन तक ले जाने की योजना बना रही है. ताकि ग्राहकों तक बेहतर पहुंच बनाई जा सके.

Photo: Kia.com

Sorento Hybrid

किआ की आने वाली Sorento Hybrid को Seltos के ऊपर पोजिशन किया जाएगा. यह एक थ्री-रो SUV होगी, यानी इसमें तीन कतार में सीटें मिलेंगी.

Photo: Kia.com

XUV 7XO से मुकाबला

इसका मुकाबला सीधे तौर पर Mahindra XUV 7XO जैसी बड़ी SUVs से होगा. ये सेगमेंट भारत में तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

Photo: Kia.com

फुल टैंक में 970 किमी

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इस SUV को सोरेंटो नाम दिया जाएगा या नहीं. ग्लोबल मॉडल को लेकर कंपनी का दावा है कि ये एसयूवी फुल टैंक में 970 किमी तक चल सकती है.

Photo: Kia.com

साइज और प्लेटफॉर्म 

ग्लोबल मॉडल के आधार पर देखा जाए तो यह SUV करीब 4.8 मीटर लंबी हो सकती है. इसका व्हीलबेस लगभग 2.8 मीटर के आसपास रहने की उम्मीद है.

Photo: Kia.com

बेहतर केबिन स्पेस

लंबे व्हीलबेस के चलते केबिन में अच्छा स्पेस मिलेगा. कंपनी इस SUV के सालाना करीब 50,000 यूनिट्स बनाने की सोच रही है, जिसमें घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों शामिल होंगे.

Photo: Kia.com

क्या होगी कीमत?

किआ सोरेंटो हाइब्रिड की कीमत भारत में करीब 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है. 

Photo: Kia.com

Read Next