09 Sep 2026
By: Aajtak Auto
किआ (Kia) ने इस महीने की शुरुआत में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी सोरेंटो (Kia Sorento) को लॉन्च किया है. इस कार की डिलीवरी शुरू हो गई है.
Photo: kia.com
सोरेंटो के पहले ओनर ने इसकी डिलीवरी ले ली है. इस कार का सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक, फॉक्सवैगन टेरॉन और जीप मेरिडियन से है.
Photo: kia.com
इन सभी कारों में सबसे ज्यादा मांग फॉर्च्यूनर की रहती है. यानी सोरेंटो की फॉर्च्यूनर से सीधी भिड़ंत होगी. किआ सोरेंट हाइब्रिड और डीजल दोनों ही ऑप्शन में आती है.
Photo: kia.com
कार में 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है. ये इंजन 193 पीएस की पावर और 442 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.
Photo: kia.com
वहीं हाइब्रिड सेटअप में ये कार 1.6 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ आती है. ये कार ऑल व्हील ड्राइव कॉन्फिग्रेशन में आती है.
Photo: kia.com
किआ सोरेंटो की कीमत 27.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं इसके हाइब्रिड वर्जन की कीमत 29.49 लाख रुपये से शुरू होती है.
Photo: kia.com
ये कार 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में आती है. इसकी लंबाई 4.815 मीटर, चौड़ाई 1.9 मीटर और ऊंचाई 1.785 मीटर है.
Photo: kia.com
कार में डुअल पैनल पैनोरोमिक सनरूफ और 12.3 इंच की डुअल एचडी स्क्रीन मिलती है. इसमें एक इंफोटेनमेंट और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है.
Photo: kia.com
इसमें 10 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और लेवल 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
Photo: kia.com