13 May 2026
By: Aajtak Auto
किआ अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी को भारत में टेस्ट कर रही है. हम बात कर रहे हैं किआ सोनेट की, जिसकी नेक्स्ट जेनरेशन अगले साल लॉन्च हो सकती है.
Photo: kia.com
Kia Sonet कॉम्पैक्ट एसयूवी का कोडनेम QY2E बताया जा रहा है, जिसे भारत में टेस्ट किया जा रहा है. स्पाई शॉट्स में हैवी कैमोफ्लॉज दिख रहा है.
Photo: kia.com
2020 में लॉन्च होने के बाद से भारतीय बाजार में इस कार का कंपनी की सेल में बड़ा योगदान है. हर महीने इसकी लगभग 9 से 10 हजार यूनिट्स बिकती हैं.
Photo: kia.com
हालांकि, चार मीटर से छोटी एसयूवी वाले सेगमेंट में कंपटीशन काफी ज्यादा है. इसे देखते हुए किआ बड़ी तैयारी में लग गई है, जिससे दूसरी कंपनियों को टक्कर दी जा सके.
Photo: kia.com
कार में सबसे बड़ा अपडेट उसके प्लेटफॉर्म में बदलाव होगा. ये कार किआ के K1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिस पर किआ सिरॉस तैयार की गई है.
Photo: kia.com
नए आर्किटेक्चर की बात करें, तो इस पर तैयार कार में बेहतर सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और फीचर्स मिलेंगे. इसके लिए OTA अपडेट्स जारी किए जा सकेंगे.
Photo: kia.com
कंपनी की तैयारी होगी कि नई सोनेट भारत एनकैप में बेहतर सेफ्टी रेटिंग हासिल कर सके. हालांकि, इसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड Syros को 5-स्टार रेटिंग मिली है.
Photo: kia.com
कार में वहीं पुराना 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन, 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा. गियर बॉक्स भी पुराने ही मिलेंगे.
Photo: kia.com
रिपोर्ट्स की मानें, तो बेहतर माइलेज के लिए कंपनी एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पर भी काम कर रही है, लेकिन ये अगले साल नहीं 2028-29 में लॉन्च होगी.
Photo: kia.com