इलेक्ट्रिक सनरूफ, 6 एयरबैग... Kia की सबसे सस्ती ऑटोमेटिक SUV
14 Mar 2026
By: Aajtak Auto
10 लाख से कम है कीमत
Kia ने अपनी सबसे सस्ती SUV का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. नए ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने सस्ते ऑटोमेटिक वेरिएंट्स को जोड़ा है.
Photo: kia.com
कंपनी ने पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन ऑप्शन के साथ Kia Sonet के ऑटोमेटिक वेरिएंट्स को लॉन्च किया है.
Photo: kia.com
अब 10 लाख से कम एक्स शोरूम कीमत में इस कार के ऑटोमेटिक वेरिएंट को खरीद सकते हैं. डीजल वेरिएंट की कीमत 9.78 लाख रुपये से शुरू होती है.
Photo: kia.com
वहीं पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 9.9 लाख रुपये से शुरू होती है. पेट्रोल बेस वेरिएंट HTK(O) में 7 DCT ट्रांसमिशन मिलेगा.
Photo: kia.com
वहीं डीजल की बात करें, तो बेस ऑटोमेटिक वेरिएंट HTE(O) है. इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, LED DRLs, 6 एयरबैग, हैलोजन हेडलैम्प्स मिलते हैं.
Photo: kia.com
इसके अलावा ब्लैक इंटीरियर के साथ सेमी-लेदरेट सीट्स मिलेंगी. कंपनी ने ESC, HAC, BA, VSM और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स भी दिए हैं.
Photo: kia.com
पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट HTK(O) की बात करें, तो इसमें भी इलेक्ट्रिक सनरूफ, DRLs, डुअल टोन व्हील्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर मिलता है.
Photo: kia.com
इसके अलावा कंपनी 8-inch का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे रही है. कार में शार्क फिन एंटीना और रियर डोर पर सनशेड कर्टन मिलते हैं.
Photo: kia.com
कम कीमत में ऑटोमेटिक लॉन्च करके कंपनी अर्बन यूजर्स को टार्गेट कर रही है. हाल में ही Kia Sonet ने 5 लाख यूनिट्स सेल का आंकड़ा पार किया है.
Photo: kia.com
Read Next
ये भी देखें
45 हजार से कम शुरुआती कीमत... 1 रुपये में 4Km चलेंगे ये स्कूटर
Brezza-Venue से टक्कर... क्या भारत में बदलेगी रेनो की किस्मत?
Scorpio-N को टक्कर देगी ये कार, सामने आया भारत में टेस्टिंग का वीडियो
इस कंपनी का बड़ा ऐलान, इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 20 हजार तक डिस्काउंट