Sierra-Creta का तगड़ा कम्पटीशन! 6 लाख लोगों ने खरीदी ये धांसू SUV

18 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

मिड-साइज SUV की मांग

भारतीय बाजार में मिड-साइज एसयूवी कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. ज्यादातर ग्राहक इस सेग्मेंट को तरजी दे रहे हैं.

Photo: Nexaexperience.com

तगड़ा कम्पटीशन

मिड-साइज सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा और किआ सेल्टॉस जैसे कई मॉडल शामिल हैं. जिसमें से सेल्टॉस ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है. 

Photo: Screengrab

बिक गईं 6 लाख कारें

Kia India ने घोषणा की है कि Seltos ने भारत में लॉन्च होने के बाद से अब तक 6 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. 

Photo: kia.com

7 साल पहले हुई लॉन्च

साल 2019 में लॉन्च हुई यह SUV लगातार ग्राहकों की पसंद बनी हुई है और कंपनी के लिए एक भरोसेमंद मॉडल साबित हुई है.

Photo: kia.com

जबरदस्त सेल्स

Seltos का सेल्स परफॉर्मेंस दिखाता है कि कड़े कम्पटीशन के बावजूद सेगमेंट में यह गाड़ी लंबे समय से टिके रहने में सफल रही है.

Photo: kia.com

बना रहा ग्राहकों का भरोसा

समय के साथ इसमें किए गए अपडेट्स, नए फीचर्स और बेहतर डिजाइन ने ग्राहकों का भरोसा बनाए रखा है.

Photo: kia.com

नई Seltos से उम्मीद

Kia ने 1 जनवरी 2026 को नई जनरेशन Seltos को लॉन्च किया है. कंपनी का मानना है कि यह नया मॉडल भारत में उसके सेल्स को तगड़ी ग्रोथ देगा.

Photo: kia.com

इस वेरिएंट की डिमांड

कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, Seltos की कुल बिक्री में करीब 29% हिस्सा इसके टॉप वेरिएंट्स का है.

Photo: kia.com

प्रीमियम फीचर्स का ट्रेंड

इससे साफ है कि भारतीय ग्राहक अब एडवांस सेफ्टी फीचर्स और प्रीमियम डिजिटल टेक्नोलॉजी को ज्यादा महत्व दे रहे हैं.

Photo: kia.com

इंजन और गियरबॉक्स 

Seltos पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है. इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के कई विकल्प दिए गए हैं.

Photo: kia.com

मिलते हैं ये फीचर्स

Seltos को मिड-SUV सेगमेंट में बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी की शुरुआत करने वाली गाड़ियों में गिना जाता है.

Photo: kia.com

नया प्लेटफॉर्म और बड़ा साइज

नई Seltos को नए K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. यह अब अपने सेगमेंट की सबसे लंबी SUV बन गई है, जिससे केबिन स्पेस और रोड प्रेजेंस दोनों बेहतर हुए हैं. 

Photo: kia.com

कार की साइज

नई सेल्टॉस की लंबाई 4,460 मिमी, चौड़ाई 1,830 मिमी और व्हीलबेस 2,690 मिमी है. जो इसे पिछले जेनरेशन मॉडल की तुलना में बड़ा बनाते हैं.

Photo: kia.com

सेफ्टी पर फोकस

नई Seltos में कंपनी ने प्रोग्रेसिव सेफ्टी पर खास ध्यान दिया है. इसमें लेवल 2 ADAS सिस्टम दिया गया है, जो ड्राइवर और पैसेंजर की सेफ्टी बढ़ाता है.

Photo: kia.com

डिजिटल कॉकपिट

टॉप वेरिएंट्स में ट्रिनिटी डिस्प्ले के साथ बड़ा डिजिटल कॉकपिट मिलता है. इसके अलावा केबिन में बेहतर मटीरियल और बेहतर नॉइज इंसुलेशन दिया गया है.

Photo: kia.com

कीमत है इतनी

भारतीय बाजार में Kia Seltos के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये है. जबकि डीजल वेरिएंट 12.59 लाख रुपये से शुरू होता है. 

Photo: kia.com

Read Next