खरीदने से पहले जान लें, कितनी सेफ है SELTOS? क्रैश टेस्ट में हुआ खुलासा

30 March 2026

By; Aaj Tak Auto

Kia Seltos

किआ ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी Kia Seltos के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया था.

Photo: Kia.como

क्रैश टेस्ट में खुलासा

अब किआ सेल्टोस की सेफ्टी रेटिंग सामने आई है. जिसका खुलासा भारत न्यू कार असेस्मेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) क्रैश टेस्ट में हुआ है.

Photo: Bncap.in

वयस्कों के लिए कितनी सेफ

क्रैश टेस्ट में Kia Seltos ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.70 प्वाइंट स्कोर किए हैं.

Photo: Bncap.in

फ्रंटल टेस्ट में फुल स्कोर

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में SUV ने लगभग फुल मार्क्स हासिल किए. फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में 16 में से 15.70 अंक और साइड इम्पैक्ट टेस्ट में पूरे 16 अंक मिले. 

Photo: Bncap.in

‘गुड’ प्रोटेक्शन कैटेगरी

ड्राइवर के सिर, छाती, जांघ और शरीर के कई हिस्सों को ‘गुड’ प्रोटेक्शन मिला, जबकि पैरों और बाएं टिबिया को ‘एडिक्वेट’ सुरक्षा मिली.

Photo: Bncap.in

को-ड्राइवर भी सेफ

को-ड्राइवर के सभी जरूरी हिस्सों को ‘गुड’ प्रोटेक्शन दिया गया है. यानी चालक के साथ में बैठने वाला पैसेंजर भी सेफ रहेगा.

Photo: Bncap.in

चाइल्ड सेफ्टी में मिली इतनी रेटिंग

वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 45 अंक मिले. खास बात यह है कि यह रेटिंग Seltos के सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है.

Photo: Bncap.in

COP में फुल स्कोर

18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी को फ्रंट और साइड क्रैश टेस्ट में फुल मार्क्स मिले.

Photo: Bncap.in

साइड इम्पैक्ट टेस्ट

साइड मूवेबल बैरियर और पोल इम्पैक्ट टेस्ट में ड्राइवर और को-ड्राइवर के सिर, छाती, पेट और पेल्विस को ‘गुड’ प्रोटेक्शन कैटेगरी में रखा गया है.

Photo: Bncap.in

सेफ्टी फीचर्स 

Kia Seltos में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: Kia.com

अन्य फीचर्स

इसके अलावा ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स इसे और बेहतर बनाते हैं.

Photo: Kia.com

कीमत है इतनी

Seltos की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है. 

Photo: Kia.com

इनसे है मुकाबला

यह एसयूवी हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, रेनॉ डस्टर और मारुति ग्रैंड विटारा को टक्कर देती है.

Photo: Hyundai.com

Read Next