मम्मी-डैडी... दादा-दादी, सब होंगे खुश! आ रही 8-सीटर फैमिली कार

1 September 2026

By: Aaj Tak Auto

Carnival का नया अवतार

भारतीय कार बाजार में Kia अब अपनी बड़ी और लग्जरी एमपीवी Carnival को नए अंदाज में उतारने की तैयारी में है.

Video: kia.com

सामने आई लॉन्च डेट

Kia ने अपने इलेक्ट्रिफिकेशन प्लान के तहत Carnival Hybrid की पुष्टि पहले ही कर दी थी और अब इसकी लॉन्च डेट सामने आ गई है.

Video: kia.com

इस दिन होगी लॉन्च

गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के अनुसार इस कार को 4 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा. तो आइये देखें कैसी है ये फैमिली कार.

Video: kia.com

कितनी लंबी है Carnival

इसकी लंबाई 5,156 मिमी, चौड़ाई 1,994 मिमी और ऊंचाई 1,740 मिमी है. इसमें 3,091 मिमी का व्हीलबेस मिलता है.

Video: kia.com

एक्सटीरियर फीचर्स

इसमें 19 इंच के ग्लॉसी ब्लैक अलॉय व्हील, डार्क एडिशन स्टाइलिंग एलिमेंट्स, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और LED टेललैंप जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे.

Video: kia.com

पावरट्रेन

Carnival Hybrid में 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 54 kW का इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है. इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है. 

Video: kia.com

परफॉर्मेंस

ग्लोबल मॉडल में यह हाइब्रिड सेटअप 242 hp की पावर और करीब 367 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Video: kia.com

8-सीटर एमपीवी

Carnival Hybrid में मौजूदा मॉडल की तरह बड़ा और खुला केबिन मिलेगा. वेरिएंट के हिसाब से इसमें अधिकतम 8 लोग बैठ सकते हैं.

Video: kia.com

शानदार सीटें

इसके टॉप वेरिएंट में सेकंड रो के लिए रिलैक्सेशन सीटें मिलेंगी. इन सीटों में पावर एडजस्टमेंट, रिक्लाइन और ओटोमन फंक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे.

Video: kia.com

12.3 इंच की दो स्क्रीन 

Carnival Hybrid काफी हाईटेक होगी. इसमें दो 12.3 इंच की स्क्रीन, 11 इंच का हेड-अप डिस्प्ले और Bose ऑडियो सिस्टम मिल सकता है.

Video: kia.com

डुअल सनरूफ

इसमें डुअल सनरूफ, डिजिटल रियर-व्यू मिरर, किआ कनेक्ट, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और शिफ्ट-बाय-वायर गियर सिलेक्टर जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे. 

Video: kia.com

ADAS की सेफ्टी

Carnival में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS भी मिलेगा. इसमें फॉरवर्ड कोलाइजन एवाइडेंस असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन फॉलोविंग असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे.

Video: kia.com

माइलेज होगा शानदार

इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल इंजन के साथ काम करने वाला सिस्टम मौजूदा डीजल मॉडल की तुलना में बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी देगा.

Video: kia.com

Read Next