Ertiga छोड़ इस 7-सीटर पर टूट पड़े लोग! बिक गईं 3 लाख कारें

11 June 2026

By: Aaj Tak Auto

Kia Carens की धूम

भारतीय बाजार में MPV कारों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच Kia Carens ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

Photo: Kia.com

3 लाख का आंकड़ा पार

Kia की इस प्रीमियम MPV ने लॉन्च के करीब चार साल के भीतर 3 लाख से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.

Photo: Kia.com

Ertiga-Innova के बीच कमाल

मारुति अर्टिगा और टोयोटा इनोवा के गैप को फिल करने आई ये 7-सीटर कार कंपनी के सबसे सफल मॉडलों में शामिल हो चुकी है.

Photo: Kia.com

Clavis रेंज ने दी नई रफ्तार

खास बात यह है कि नई Carens Clavis और Clavis EV के आने के बाद इसकी बिक्री को और ज्यादा रफ्तार मिली है.

Photo: Kia.com

बिक गईं 3 लाख से ज्यादा यूनिट

बीते मई तक डोमेस्टिक मार्केट में Carens की कुल 3,01,657 यूनिट्स बेची जा चुकी हैं. इसके अलावा 32,000 से ज्यादा यूनिट्स को एक्सपोर्ट भी किया गया है.

Photo: Kia.com

मई में बिकी इतनी यूनिट

फरवरी 2022 में लॉन्च होने के बाद से ही इस MPV की डिमांड लगातार बनी हुई है. बीते मई में इसके कुल 6,208 यूनिट बेचे गए हैं.

Photo: Kia.com

कंपनी की तीसरी बेस्ट सेलिंग कार

किआ इंडिया के सात मॉडलों के पोर्टफोलियो में Carens फिलहाल तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है. पहले स्थान पर Seltos की मौजूदगी है.

Photo: Kia.com

सेल्टॉस और सोनेट का हाल

तकरीबन 6,46,902 यूनिट्स के साथ Seltos पहले स्थान पर और 5,47,252 यूनिट्स सेल्स के साथ Sonet दूसरे स्थान पर काबिज हैं.

Photo: Kia.com

किफायती 7-सीटर 

Carens Clavis को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो एक किफायती MPV में लग्ज़री फील चाहते हैं.

Photo: Kia.com

अपडेट हुई है कार

इसमें पुराने मॉडल की तुलना में कुछ नए डिजाइन अपडेट, ज्यादा फीचर्स और अधिक वेरिएंट्स दिए गए हैं.

Photo: Kia.com

इंजन ऑप्शन

यह एमपीवी 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है. 

Photo: Kia.com

कई सीटिंग ऑप्शन

ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार 6-सीटर या 7-सीटर लेआउट भी चुन सकते हैं. इसकी कीमत 11.23 लाख रुपये से शुरू होकर 21.59 लाख रुपये तक जाती है.

Photo: Kia.com

Read Next