मम्मी-डैडी... दादा-दादी सबकी सीट तैयार! आ रही है 7-सीटर CNG कार

7 September 2026

By: Ashwin Satyadev

Kia की बड़ी तैयारी

KIA भारतीय बाजार के लिए बड़ी तैयारी कर के बैठी है. हाल ही में कंपनी ने अपनी लग्ज़री एसयूवी Kia Sorento को लॉन्च किया था.

Photo: ITG

Kia Carens CNG

अब कंपनी अपनी मशहूर एमपीवी Kia Carens के नए सीएनजी वेरिएंट को लॉन्च करने जा रही है. जिसे सोरेंटो लॉन्च के वक्त शोकेस किया गया है.

Photo: Kia.com

सामने आई कार

कंपनी ने इस लॉन्च के दौरान Carens Clavis के सीएनजी वेरिएंट को दिखाया है. लेकिन सबसे पहले Carens CNG को लॉन्च किया जाएगा.

Video: Ashwin Satyadev?ITG

कब होगी लॉन्च

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार Carens CNG को कंपनी इसी महीने के आखिर में लॉन्च कर सकती है.

Photo: Ashwin Satyadev?ITG

पहली फैक्ट्री फिटेड CNG

ख़ास बात ये है कि, ये कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली पहली फैक्ट्री फिटेड सीएनजी कार होगी. जो सीधे तौर पर Maruti Ertiga और XL6 को टक्कर देगी.

Photo: Ashwin Satyadev?ITG

16 इंच का व्हील

Carens CNG के एक्सटीरियर में थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें 16 इंच का व्हील दिया जाएगा और कार की बॉडी पर सीएनजी बैजिंग मिलेगी.

Photo: Ashwin Satyadev?ITG

CNG फ्यूल लिड

कार के फ्यूल लीड में पेट्रोल के साथ CNG फिलर फिटमेंट मिलेगा. इसके अलावा इसका लुक और डिज़ाइन काफी हद तक इसके रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट जैसा ही होगा. 

Photo: Ashwin Satyadev?ITG

कैसा होगा इंटीरियर

Carens CNG के इंटीरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 'डिस्टेंस टू एम्पटी' फीचर मिलेगा. जो सेगमेंट में पहली बार होगा.

Photo: Ashwin Satyadev?ITG

बेहद काम ये फीचर

ये फीचर आपको बताएगा कि, फ्यूल टैंक में बची हुई सीएनजी में आप और कितनी दूर की यात्रा कर सकते हैं. डेली राइड के लिए ये बहुत ही उपयोगी फीचर होगा.

Photo: Ashwin Satyadev?ITG

इंजन और परफॉर्मेंस

ये कार 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. सीएनजी मोड में ये इंजन तकरीबन 96 पीएस की पावर देगा.

Photo: Ashwin Satyadev?ITG

6-स्पीड मैनुअल

इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा. वहीं इस सेगमेंट में जो दूसरी कारें हैं वो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती हैं.

Photo: Ashwin Satyadev?ITG

कितना देगी कार

हालांकि माइलेज को लेकर आधिकारिक ऐलान लॉन्च के वक्त ही होगा, लेकिन जानकारी के अनुसार ये कार 23 से 25 किमी तक का माइलेज दे सकती है.

Photo: Ashwin Satyadev?ITG

मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स

इसका सेकेंड-रो और थर्ड-रो दोनों ही पंक्ति रेगुलर मॉडल जैसे ही होंगे. इसके अलावा कार में विंडो कर्टन और टंबल डाउन फीचर्स भी मिलेंगे.

Photo: Kia.com

CNG टैंक

इस कार में 60 लीटर का सीएनजी टैंक दिया जा रहा है. जिसके चलते बूट स्पेस 216 लीटर से घटकर 100 लीटर का हो गया है.

Photo: Ashwin Satyadev?ITG

इन वेरिएंट में आएगी कार

Carens CNG अब तक डीलर लेवल पर रेट्रोफिटमेंट के साथ केवल प्रीमियम वेरिएंट में ही आती थी. लेकिन अब ये कार HTE और HTE (O) वेरिएंट में भी आएगी.

Photo: Kia.com

क्या होगी कीमत

फेस्टीव सीजन को ध्यान में रखते हुए कारेंस सीएनजी की बुकिंग जल्द ही शुरू की जा सकती है. इसकी कीमत 11 से 11.50 लाख रुपये के बीच शुरू हो सकती है.

Photo: Kia.com

Read Next