भूल जाएंगे ERTIGA! 7-सीटर CNG फैमिली कार की बुकिंग शुरू

11 September 2026

By: Aaj Tak Auto

बदलता फ्यूल गेम

भारतीय कार बाजार में अब सिर्फ पेट्रोल और डीजल का दौर नहीं रह गया है. ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अलग-अलग पावरट्रेन का विकल्प चाहते हैं. 

Photo: ITG

KIA की बड़ी तैयारी

इसी मांग को देखते हुए किआ इंडिया ने अपनी तीन बड़ी MPV को नए पावरट्रेन के साथ पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है.

Photo: ITG

इन 3 कारों की बुकिंग शुरू

कंपनी ने कारेंस सीएनजी, कारेंस क्लाविस सीएनजी और अपनी प्रीमियम एमपीवी कार्निवल हाइब्रिड की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है.

Video: ITG

कैसे करें बुकिंग

ग्राहक इन तीनों मॉडल को किआ के अधिकृत डीलर नेटवर्क और ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं. तो आइये देखें कैसी है ये कारें-

Photo: ITG

Kia Carens CNG

Carens CNG प्राइवेट कस्टमर्स के लिए Premium (O) वेरिएंट में पेश की जाएगी. वहीं, B2B (कमर्शियल कस्टमर्स) के लिए इसका M-Drive वेरिएंट उपलब्ध होगा.

Photo: ITG

Ertiga को चुनौती

ख़ास बात ये है कि, ये कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली पहली फैक्ट्री फिटेड सीएनजी कार होगी. जो सीधे तौर पर Maruti Ertiga और XL6 को टक्कर देगी.

Phtoo: Marutisuzuki.com

16 इंच का व्हील

Carens CNG के एक्सटीरियर में थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें 16 इंच का व्हील दिया जाएगा और कार की बॉडी पर सीएनजी बैजिंग मिलेगी.

Photo: ITG

CNG लिड

कार के फ्यूल लीड में पेट्रोल के साथ CNG फिलर फिटमेंट मिलेगा. इसके अलावा इसका लुक और डिज़ाइन काफी हद तक इसके रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट जैसा ही होगा. 

Video: ITG

डिस्टेंस टू एम्पटी

Carens CNG के इंटीरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 'डिस्टेंस टू एम्पटी' फीचर मिलेगा. जो सेगमेंट में पहली बार होगा.

Photo: ITG

60 सेकंड में स्विच

ये फीचर बताएगा कि, फ्यूल टैंक में बची हुई CNG में आप और कितनी दूर की यात्रा कर सकते हैं. कार को स्टार्ट होने के 60 सेकंड के भीतर CNG पर स्विच कर सकते हैं.

Photo: ITG

1.5 लीटर इंजन

Carens CNG और Carens Clavis CNG में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो तकरीबन 96PS की पावर देगा. 

Photo: ITG

6-स्पीड गियरबॉक्स

इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा. वहीं इस सेगमेंट में जो दूसरी कारें हैं वो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती हैं.

Photo: ITG

25KM का माइलेज

हालांकि माइलेज को लेकर आधिकारिक ऐलान लॉन्च के वक्त ही होगा, लेकिन जानकारी के अनुसार ये कार 23 से 25 किमी तक का माइलेज दे सकती है.

Photo: ITG

60 लीटर का सीएनजी टैंक

इस कार में 60 लीटर का सीएनजी टैंक दिया जा रहा है. जिसके चलते बूट स्पेस 216 लीटर से घटकर 100 लीटर का हो गया है.

Photo: ITG

Carnival Limousine

किआ की प्रीमियम एमपीवी Carnival Limousine की भी ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी गई है. इसे अब हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा.

Photo: ITG

Kia की पहली हाइब्रिड कार

इसमें 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. ये किआ की इंडिया में पहली हाइब्रिड कार होगी.

Video: ITG

मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

Carnival Limousine में 18-इंच क्रिस्टल डुअल टोन ऐरो अलॉय व्हील, एक्टिव एयर फ्लैप, वर्चुअल इंजन साउंड, AQI डिस्प्ले जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं.

Video: ITG

Read Next