20 September 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय बाजार में CNG कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और अब Kia ने भी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर ली है.
Video: ITG
कंपनी ने Carens और Carens Clavis के फैक्ट्री-फिटेड CNG वर्जन लॉन्च कर दिए हैं. इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः ₹12.12 लाख और ₹12.39 लाख रखी गई है.
Photo: ITG
खास बात यह है कि पहले Carens में CNG का विकल्प केवल डीलर-फिटेड किट के तौर पर मिलता था, लेकिन अब इसे फैक्ट्री से ही फिट करके पेश किया है.
Photo: ITG
Carens CNG को केवल Premium (O) ट्रिम में पेश किया गया है. वहीं Carens Clavis CNG को कंपनी ने दो वेरिएंट (HTE और HTE (O)) में पेश किया है.
Photo: ITG
दोनों मॉडल के CNG वर्जन की कीमत उनके पेट्रोल-मैनुअल मॉडल से करीब 1 लाख रुपये ज्यादा है.
Photo: Kia.com
इस कार में 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 96hp की पावर और 123Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
Photo: Kia.com
इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके मुकाबले पेट्रोल वर्जन में 6-स्पीड iMT और DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.
Photo: ITG
Kia ने फिलहाल Carens और Carens Clavis CNG के माइलेज की जानकारी नहीं दी है. उम्मीद है कि ये कार 22-25km प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी.
Photo: ITG
फैक्ट्री-फिटेड CNG सिस्टम की वजह से बूट स्पेस 216 लीटर से घटकर 116 लीटर हो गया है. CNG टैंक को बूट फ्लोर के नीचे लगाया गया है.
Photo: ITG
स्पेयर व्हील को पहले की तरह कार के अंडरबॉडी में ही रखा गया है. स्पेयर टायर के लिए बूट के अंदर एक्स्ट्रा जगह नहीं देनी पड़ेगी.
Photo: ITG
CNG टैंक और इससे जुड़े नए कंपोनेंट्स के कारण कार का वजन बढ़ गया है. Kia ने एक्स्ट्रा वजन को ध्यान में रखते हुए सस्पेंशन को दोबारा ट्यून किया है.
Photo: ITG
CNG वर्जन में कुछ खास फीचर्स भी जोड़े हैं. इनमें CNG और पेट्रोल के बीच आसानी से स्विच करने के लिए अलग CNG फ्यूल चेंज स्विच दिया गया है.
Photo: ITG
इसके अलावा कार में 4.2-इंच का कलर TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसमें CNG पर चलने के दौरान डिस्टेंस टू एम्पटी जानकारी भी मिलती है.
Photo: ITG
Kia Carens CNG का मुकाबला सीधे तौर पर Ertiga और XL6 जैसी कारों से है. Ertiga CNG की कीमत 10.94 लाख रुपये और XL6 CNG की कीमत 12.61 लाख रुपये है.
Photo: Marutisuzuki.com