490KM रेंज, 3.3 रुपये का खर्च! 7-सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च

13 May 2026

By; Aaj Tak Auto

EV का बजट

इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सपना बहुत लोग देखते हैं, लेकिन शोरूम पहुंचते ही सपना अक्सर EMI और बैटरी की कीमत में फंस जाता है.

Photo: Freepik

BaaS का सहारा

ऐसे में कार कंपनियां बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) सिस्टम के तहत अपने इलेक्ट्रिक कारों को पेश कर रही हैं. इसी कड़ी में अगला नाम है किआ इंडिया का. 

Photo: Kia.com

Carens Clavis EV

Kia ने भी अपनी मशहूर 7-सीटर इलेक्ट्रि कार Carens Clavis EV को नए BaaS सर्विस के साथ लॉन्च किया है.

Photo: Kia.com

BaaS फाइलेंस मॉडल

BaaS फाइनेंस मॉडल के तहत ग्राहक को गाड़ी और बैटरी के लिए अलग-अलग खरीदा जा सकेगा. जिनके लिए अलग-अलग लोन भी मिलेगा. 

Photo: Kia.com

चेसिस और बैटरी की फाइनेंसिंग

यानी कार के चेसिस और बैटरी की फाइनेंसिंग अलग होगी. इससे ग्राहकों को इलेक्ट्रिक कार खरीदने में थोड़ी सुविधा होगी.

Photo: Kia.com

डाउन पेमेंट और EMI/किमी

BaaS के तहत इस EV की शुरुआती डाउन पेमेंट 51,520 रुपये रखी गई है. वहीं बैटरी इस्तेमाल के हिसाब से ग्राहक को 3.3 रुपये प्रति किमी पेमेंट करना होगा.

Photo: Kia.com

क्या है फाइनेंसिंग प्लान

फाइनेंसिंग प्लान में कार बॉडी के लिए 60 महीने तक और बैटरी के लिए 96 महीने तक की लोन की सुविधा मिलेगी. यानी ग्राहक लंबे समय तक आसान किस्तों में भुगतान कर सकेंगे.

Photo: Kia.com

किस वेरिएंट पर कितना खर्च

स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये रखी गई है. इसके लिए 51,520 रुपये डाउन पेमेंट देनी होगी. इसकी EMI करीब 26,650 रुपये से शुरू होगी.

Photo: Kia.com

एक्सटेंडेड वेरिएंट की कीमत

वहीं एक्सटेंडेड वेरिएंट की कीमत 21.99 लाख रुपये है. इसके लिए 60,452 रुपये डाउन पेमेंट देनी होगी और EMI करीब 33,099 रुपये से शुरू होगी.

Photo: Kia.com

बड़े बैंकों का साथ

कार के फाइनेंस प्रोग्राम के लिए कंपनी ने ICICI, एचडीएफसी, एक्सिस, कोटक महिंद्रा और बजाज फिनसर्विस जैसे बैंकों से हाथ मिलाया है.

Photo: Kia.com

15 हजार चार्जिंग पॉइंट्स

Kia का कहना है कि MyKia ऐप पर मौजूद K-Charge प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक देशभर के 15 हजार से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच सकते हैं.

Photo: Kia.com

कैसी है कार

Carens Clavis EV दो अलग-अलग बैटरी पैक (42 - 51.4 kWh) में आती है. जो क्रमश: 404 किमी और 490 किमी की ड्राइविंग रेंज देते हैं.

Photo: Kia.com

चार्जिंग टाइम

कंपनी का दावा है कि, 100 kW के डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इस कार की बैटरी केवल 39 मिनट में तकरीबन 80% तक चार्ज हो सकती है.

Photo: Kia.com

सीटिंग और इंफोटेंमेंट

ये कार 6-सीटर और 7-सीटर दो अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में आती है. इसमें 12.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है.

Photo: Kia.com

सेफ्टी फीचर्स

ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग पाने वाली इस कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, EBD के साथ ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

Photo: Kia.com

Read Next