'चना बेचकर बड़ा किया...'! खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की धांसू SUV

5 August 2026

By: Aaj Tak Auto

खेसारी ने खरीदी रेंज रोवर

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव ने अपने गैराज में एक और नई लग्ज़री एसयूवी रेंज रोवर को शामिल किया है.

Photo: Insta/@khesari_yadav

पिता को 'गिफ्ट'

हालांकि, इस बार उन्होंने ये नई कार अपने लिए नहीं बल्कि अपने पिता के लिए खरीदी है.

Photo: Insta/@khesari_yadav

शेयर की तस्वीरें

नई रेंज रोवर की डिलीवरी की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खेसारी लाल ने बेहद ही भावुक पोस्ट लिखा है.

Photo: Insta/@khesari_yadav

लिखा भावुक पोस्ट

खेसारी ने पोस्ट में लिखा कि, "मेरे जीवन की हर वो संगीत मेरे पापा की है, जिसने मुझे चना बेचकर मुझे बड़ा किया, आज ये जीत मेरे पापा की है."

Video: Insta/anujaryanofficial

ये जीत आपकी

"थैंक यू पापा मेरे जीवन को इतना बेहतर बनाने के लिए! लोग मेरी जीत देखते हैं, लेकिन मैं हर जीत में आपके उस त्याग, पसीना और आप के आशीर्वाद को देखता हूँ."

Video: Insta/anujaryanofficial

राजनीति में भी खेसारी

खेसारी लाल यादव न केवल अपने अभिनय और संगीत के लिए जाने जाते हैं. बल्कि बीते साल बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था.

Video: Insta/anujaryanofficial

कैसी है कार

भारतीय बाजार में रेंज रोवर चार अलग-अलग वेरिएंट में आती है. जिसकी कीमत 2.40 करोड़ से शुरू होकर 3.83 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Photo: rangerover.com

पावरफुल इंजन

इसमें 4.4 लीटर पेट्रोल इंजन और 3.0 लीटर का दमदार डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. ये एसयूवी अपने पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है.

Photo: rangerover.com

टॉप स्पीड

ऑल-व्हील ड्राइव, ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और पावरफुल इंजन से लैस इस एसयूवी की टॉप-स्पीड 234 किमी/घंटा है.

Photo: rangerover.com

इसलिए है मशहूर

रेंज रोवर अपनी लग्जरी, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए दुनियाभर में मशहूर एसयूवी है.

Photo: rangerover.com

एडवांस फीचर्स

इसमें प्रीमियम लेदर इंटीरियर, बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मेरिडियन प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: rangerover.com

अन्य फीचर्स

इसके अलावा मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली वेंटिलेटेड और मसाज सीटें, 360-डिग्री कैमरा, एयर सस्पेंशन इसे और बेहतर बनाता है.

Photo: rangerover.com

सेफ्टी फीचर्स

इसमें मल्टीपल एयरबैग, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और पार्किंग असिस्ट, ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. 

Photo: rangerover.com

ऑफरोडिंग की बादशाह

ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए इसका टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन इसे खराब रास्तों पर भी दौड़ने में मदद करता है.

Photo: rangerover.com

Read Next