17 June 2026
By: Aajtak Auto
कावासाकी निंजा 500 (2026 Kawasaki Ninja 500) भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गई है. ये बाइक दमदार इंजन के साथ आती है.
Photo: kawasaki-india.com
कावासाकी ने इस बाइक को 5.76 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर लॉन्च किया है. अपडेट के बाद ये बाइक अब E20 कंप्लायंस है.
Photo: kawasaki-india.com
यानी आप इसमें भारत में मिलने वाले ई20 फ्यूल का इस्तेमाल कर सकते हैं. कावासाकी निंजा 500 को भारत में लाइम ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है.
Photo: kawasaki-india.com
E20 कंप्लायंस इंजन के अलावा बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बाइक शार्प बॉडीवर्क, ट्विन एलईडी हेडलैम्प्स और मस्कुलर फ्यूल टैंक के साथ आती है.
Photo: kawasaki-india.com
इसका फुली फ्लेयर डिजाइन बाइक की स्पोर्टी अपीयरेंस को बढ़ाता है. इसमें 451 सीसी का लिक्विड कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन मिलता है.
Photo: kawasaki-india.com
ये इंजन 45 एचपी की पावर और 42.6 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. कावासाकी इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच स्टैंडर्ड ऑफर करता है.
Photo: kawasaki-india.com
कावासाकी का ये इंजन स्मूद पावर डिलीवर करता है. बाइक के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.
Photo: kawasaki-india.com
बाइक स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आती है. इसमें एलईडी लाइटिंग, डुअल चैनल एबीएस और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलता है.
Photo: kawasaki-india.com
ये बाइक 5.76 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है. बाइक पहले से 10 हजार रुपये महंगी है और इसका मुकाबला Aprilia RS 457 से है.
Photo: kawasaki-india.com