10 करोड़ कीमत... 2.5 सेकंड में रफ्तार! कैसी है कानपुर में कहर ढाने वाली कार

9 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

सुपरकार का खौफ

कानपुर की एक सड़क. शाम का वक्त. लोग अपने काम में लगे थे. किसी को क्या पता था कि अगले कुछ सेकंड में एक सुपरकार सड़कों पर खौफ बनकर दौड़ने वाली है. 

Photo; PTI

तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी

अचानक रफ्तार में करोड़ों की लेम्बॉर्गिनी रेवुएल्टो आई और फिर जो हुआ, उसने वीआईपी रोड को हिला कर रख दिया.

Photo: X/@HateDetectors

लैंबॉर्गिनी का कहर

ऑटो पलटा, बाइक समेत इंसान हवा में उड़े, कई लोग घायल हुए और तेज रफ्तार सुपरकार चालक ने लापरवाही की नई कहानी लिख दी.

Photo: X/@HateDetectors

शिवम चला रहा था कार

पुलिस का कहना है कि कानपुर के तंबाकू कारोबारी के. के. मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा लेम्बॉर्गिनी रेवुएल्टो कार चला रहा था.

Video: ANI

6 लोग घायल

इस हादसे में कम से कम 6 लोग घायल हो गए. पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच चल रही है.

Video: X/@HateDetectors

नशे में था चालक

ख़बर यह भी है कि, हादसे के वक्त शिवम मिश्रा नशे में कार चला रहा था. जब मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घेरा तो कार बाउंसर्स से लोगों की झड़प भी हुई.

Photo: ITG

इस तरह हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक कार बहुत तेज रफ्तार में थी. सबसे पहले इसने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी. इसके बाद सड़क किनारे खड़ी रॉयल एनफील्ड बाइक से जा टकराई. 

Photo: ITG

कार के पहियों में फंसी बाइक

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा. बाइक कार के आगे फंस गई और कुछ दूरी तक घसीटती चली गई.

Video: X/@HateDetectors

कई लोग घायल

आखिर में कार एक बिजली के खंभे से टकराकर रुकी. हादसे में तौफीक अहमद नाम के व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई है. बाकी घायलों को हाथ पैर में फ्रैक्चर और कई जगह चोटें आई हैं.

Photo: ITG

कैसी है यह स्पोर्ट कार

लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो को भारत में दिसंबर 2023 में लॉन्च किया गया था. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.89 करोड़ रुपये जो ऑनरोड करीब 10.21 रुपये तक जाती है.

Photo: lamborghini.com

कुछ लोगों के पास है ये कार

कंपनी ने भारत में इसके कुछ यूनिट्स ही बेचे हैं. लेम्बॉर्गिनी पहले ही कह चुकी है कि यह मॉडल 2026 के लिए पूरी तरह बिक चुका है. यह कार भारत में कम लोगों के पास ही है.

Photo: lamborghini.com

क्यों अहम है रेवुएल्टो

इसे कंपनी की 60वीं सालगिरह से पहले पेश किया गया था. यह कंपनी की पहली ऐसी कार है जिसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक सिस्टम भी दिया गया है.

Photo: lamborghini.com

इंजन और रफ्तार का दम

इस सुपरकार में 6.5 लीटर का वी12 इंजन मिलता है. यह इंजन अकेले 825 हॉर्सपावर की ताकत देता है. इसके साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर भी लगे हैं.

Photo: lamborghini.com

1015 एचपी की पावर

इलेक्ट्रिक मोटर और इंजन के साथ ये कार 1015 एचपी की जबरदस्त पावर जेनरेट करती है.

Photo: lamborghini.com

2.5 सेकंड में रफ्तार

यह कार सिर्फ 2.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड करीब 350 किलोमीटर प्रति घंटा है.

Photo: lamborghini.com

Read Next