दिवाली पर भारत में होगी नए कार ब्रांड की एंट्री, चार साल में लॉन्च होंगी 15 कारें

30 May 2026

By: Aajta Auto

नए ब्रांड की होगी एंट्री

भारतीय बाजार में एक नए कार ब्रांड की एंट्री होने वाली है. हम बात कर रहे हैं JSW Motors की, जो अपनी पहली कार को दिवाली पर लॉन्च करेगा. 

Photo: Jetour

चल रही तैयारी

वैसे तो जेएसडब्लू भारत में एमजी मोटर के ब्रांड के तहत कारों को बेचता है. पिछले कुछ वक्त से कंपनी अलग से अपने ब्रांड के तहत कार लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है.

Photo: Jetour

नवंबर में होगी बुकिंग

कंपनी का फोकस इलेक्ट्रिक कारों पर होगा. जेएसडब्लू की पहली कार फेस्टिव सीजन में पेश होगी, जिसकी बुकिंग नवंबर में शुरू होगी. 

Photo: Jetour

डिलीवरी कब शुरू होगी?

कार की डिलीवरी अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी. भारत में ब्रांड की कई कारों की टेस्टिंग चल रही है, जो दिखा रहा है कि तैयारी एडवांस स्टेज में है.

Photo: Jetour

कितनी हो सकती है कीमत?

कंपनी की पहली कार 35 लाख रुपये के बजट में लॉन्च हो सकती है. ये एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक या न्यू एनर्जी व्हीकल कैटेगरी की कार होगी. 

Photo: Jetour

दूसरे मॉडल भी होंगे लॉन्च

इसके अलावा कंपनी एक दूसरी कार भी लॉन्च करेगी, जो 18 लाख से 20 लाख रुपये के बजट में लॉन्च हो सकती है. इससे कंपनी ज्यादा यूजर्स तक पहुंच सकेगी. 

Photo: Jetour

15 नई कारें आएंगी 

रिपोर्ट्स की मानें, तो जेएसडब्लू कई दूसरे मॉडल भी लॉन्च करेगी. अगले चार साल में कंपनी 15 नए मॉडल्स को लॉन्च कर सकती है.

Photo: Jetour

10 लाख से शुरू होगी कारें

जेएसडब्लू हर तीन महीने पर एक कार को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. कंपनी 10 लाख से 30 लाख रुपये तक के बजट में कार लॉन्च करेगी. 

Photo: Jetour

जेटूर टी2 की एंट्री कन्फर्म

जेएसडब्लू भारत में चीनी कंपनी चेरी ऑटोमोबाइल की कारों को लॉन्च करेगा. कंपनी की पहली कार जेटूर टी2 का रिवर्क्ड वर्जन हो सकता है.

Photo: Jetour

Read Next