1400 करोड़ निवेश, 4 नई कार, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान 

17 July 2026

By: Aajtak Auto

1400 करोड़ का निवेश

जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया ने भारत के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है. कंपनी भारत में 1400 करोड़ का निवेश इस वित्तवर्ष में लोकलाइजेशन बढ़ाने के लिए करेगी. 

Photo: mgmotor.co.in

MG का ग्रोथ प्लान 

इस निवेश का इस्तेमाल कंपनी नए व्हीकल्स को लॉन्च करने और मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को बढ़ाने में करेगी. कंपनी अगले चरण के ग्रोथ प्लान की तैयारी में लग गई है. 

Photo: mgmotor.co.in

4 नई कार लाएगी कंपनी 

कंपनी आने वाले दिनों में भारत में चार नई कारों को लॉन्च करेगी. ब्रांड की प्राथमिकता लोकलाइजेशन, नए प्रोडक्ट्स और प्लांट एक्सपेंशन पर होगी.

Photo: mgmotor.co.in

Majestor हो चुका है लॉन्च

कंपनी ने पिछले साल तीन प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया था. इस साल कंपनी चार नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगी, जिसमें से एक एमजी मैजिस्टर लॉन्च हो चुका है. 

Photo: mgmotor.co.in

नया प्लेटफॉर्म किया पेश

जेएसडब्लू एमजी मोटर ने भारत में ADAPT आर्किटेक्चर को अनवील किया है. कंपनी की मानें, तो ये देश का पहला मल्टी न्यू एनर्जी व्हीकल प्लेटफॉर्म होगा. 

Photo: mgmotor.co.in

कई तरह के कार बन पाएंगी

ये प्लेटफॉर्म बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल, हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल, प्लग-इन हाइब्रिड और रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक व्हीकल को सपोर्ट करता है. 

Photo: mgmotor.co.in

जल्द आएगी नई कार

यानी इस एक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड चार तरह की कारों को तैयार किया जा सकता है. ब्रांड एक इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड कार लॉन्च करने की तैयारी में है. 

Photo: mgmotor.co.in

4 मीटर से होगी बड़ी 

एमजी मोटर की ADAPT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड अपकमिंग कार चार मीटर से बड़ी होगी. चार मीटर से छोटी कार इस पर तैयार नहीं हो पाएगी. 

Photo: mgmotor.co.in

कॉस्ट होगी कम 

कंपनी का कहना है कि सिंगल प्लेटफॉर्म पर मल्टीपल पावरट्रेन का सपोर्ट मिलने से डेवलपमेंट कॉस्ट कम होगी. ब्रांड को इसका फायदा होगा.

Photo: mgmotor.co.in

Read Next