22 July 2026
By: Aaj Tak Auto
भारत में लग्जरी कारों की बढ़ती मांग के बीच जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने ग्राहकों के लिए एक नई और खास सुविधा शुरू की है.
Photo: Landrover.in
कंपनी ने देशभर में अपना नया अस्योर्ड बायबैक प्रोग्राम लॉन्च किया है. इसके साथ ही ग्राहकों के लिए फ्लेक्सिबल फाइनेंसिंग ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं.
Photo: Landrover.in
खास बात यह है कि इस स्कीम के तहत ग्राहकों को वाहन के रीसेल वैल्यू को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ेगी.
Photo: Landrover.in
कंपनी के अनुसार नए बायबैक प्रोग्राम के ग्राहकों को उनकी कार की ओनरशिप कम्पलीट होने पर एक्स-शोरूम कीमत का 55% तक पैसा वापस मिलेगा.
Photo: Landrover.in
कंपनी का कहना है कि, इस अस्योर्ड बायबैक प्रोग्राम का लाभ चुनिंदा रेंज-रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी मॉडल्स पर ही मिलेगा.
Photo: Landrover.in
यानी जब ग्राहक अपनी पुरानी SUV बदलकर नई JLR SUV लेना चाहेंगे, तब उन्हें पहले से तय न्यूनतम कीमत मिलने का भरोसा रहेगा.
Photo: Landrover.in
आमतौर पर लग्जरी कार खरीदते समय सबसे बड़ी चिंता उसकी रीसेल वैल्यू को लेकर होती है. JLR की नई योजना इसी परेशानी का समाधान देती है.
Photo: Landrover.in
कार खरीदते समय ही कंपनी न्यूनतम बायबैक वैल्यू तय कर देती है. इससे ग्राहक पहले दिन से ही जान जाते हैं कि तय समय के बाद उनकी गाड़ी की कम से कम कितनी कीमत मिलेगी.
Photo: Landrover.in
हालांकि यह सुविधा पहले से तय किए गए किमी और मॉडल से जुड़ी कुछ शर्तों के अनुसार लागू होगी.
Photo: Landrover.in
JLR ने कई फाइनेंशियल फर्म के साथ मिलकर नए फाइनेंसिंग प्लान भी बनाए हैं. जिससे ग्राहकों को आसान मासिक किस्त का भी लाभ मिलेगा.
Photo: Landrover.in
नए फाइनेंशियल स्कीम से ग्राहकों को आसानी से रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी जैसी गाड़ियां खरीदने की सुविधा मिलेगी.
Photo: Landrover.in
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा ने कहा कि यह नया प्रोग्राम ग्राहकों को उनकी गाड़ी की रीसेल वैल्यू को लेकर चिंता मुक्त करने में मदद करेगा.
Photo: Landrover.in