100KM ज्यादा माइलेज, इंजन होगा क्लीन! नया 'एक्टिव' Petrol लॉन्च
2 Feb 2026
By: Aaj Tak Auto
एक्टिव पेट्रोल लॉन्च
भारत में पेट्रोल की दुनिया में एक नया बदलाव देखने को मिला है. रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी की जॉइंट वेंचर कंपनी Jio-BP ने ‘एक्टिव टेक्नोलॉजी’ पेट्रोल लॉन्च किया है.
Photo: jiobp.com
इंडिया एनर्जी वीक
इंडिया एनर्जी वीक 2026 में पेश किए गए इस नए पेट्रोल को लेकर कंपनी का दावा है कि यह इंजन के अंदरूनी हिस्सों को साफ करता है.
Photo:X/@Jiobpofficial
क्यों ख़ास है ये पेट्रोल
कंपनी का कहना है कि, ये पेट्रोल न केवल वाहन के परफॉर्मेंस को बेहतर करता है. बल्कि साल भर में करीब 100 किलोमीटर ज्यादा चलने में मदद करता है.
Photo:X/@Jiobpofficial
केंद्रीय मंत्री ने किया दौरा
इस पेट्रोल के लॉन्च के दौरान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जियो-बीपी के स्टॉल का दौरा किया, जहां इस नई तकनीक को पेश किया गया.
Photo:X/@Jiobpofficial
परफॉर्मेंस और लो मेंटनेंस
कंपनी के मुताबिक, यह पेट्रोल वाहनों के इंजन में जमी गंदगी को हटाता है, जिससे गाड़ी ज्यादा स्मूद चलती है और मेंटेनेंस की जरूरत भी कम होती है.
Photo:X/@Jiobpofficial
इंजन डिपॉजिट की सफाई
जियो-बीपी का कहना है कि इंजन में समय के साथ जमा होने वाले डिपॉजिट गाड़ी की परफॉर्मेंस को नुकसान पहुंचाते हैं. ‘एक्टिव टेक्नोलॉजी’ पेट्रोल इस गंदगी को साफ करता है.
Video: ITG
4000 किमी की टेस्टिंग
इसे भारत की सड़कों और इंजन कंडीशन के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है. जियो-बीपी ने कोयंबटूर टेस्ट ट्रैक पर एक मोटरसाइकिल में ये पेट्रोल डालकर 4000 किमी तक चलाया.
Photo:X/@Jiobpofficial
क्या कहते हैं चेयरमैन
जियो-बीपी के चेयरमैन सार्थक बेहुरिया ने कहा कि, स्मूद इंजन, बेहतर भरोसेमंद परफॉर्मेंस, लो मेंटेनेंस और ज्यादा माइलेज यही इस पेट्रोल की असली ताकत है.
Photo:X/@Jiobpofficial
CEO ने दिखाया डेमो
जियो-बीपी के सीईओ अक्षय वाधवा ने बताया कि इंडिया एनर्जी वीक में दो मोटरसाइकिल दिखाई गईं. एक में एक्टिव टेक्नोलॉजी पेट्रोल और दूसरी में सामान्य पेट्रोल इस्तेमाल किया गया.
Photo:X/@Jiobpofficial
क्या कहते हैं CEO
"कैमरा जांच में साफ दिखा कि एक्टिव टेक्नोलॉजी वाले इंजन में ज्यादा सफाई हुई. 4000 किमी की टेस्टिंग के बाद यह साबित हुआ कि यह पेट्रोल परफॉर्मेंस बढ़ाता है."