बोल्ड लुक, 9 गियर, बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट! धांसू 7-सीटर SUV लॉन्च

16 Feb 2026

By: Aaj Tak Auto

नई SUV लॉन्च

अमेरिका की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी Jeep ने अपनी पॉपुलर कार मेरिडियन एसयूवी का नया लिमिटेड एडिशन पेश किया है.

Photo: jeep-india.com

Meridian Track Edition

कंपनी ने इस लिमिटेड एडिशन को 'Meridian Track Edition' नाम दिया है. यह नया वर्जन स्टाइल, प्रीमियम फील और अलग पहचान देता है.

Photo: jeep-india.com

कीमत और वैरिएंट

जीप मेरिडियन ट्रैक एडिशन की कीमत 35.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. यह टॉप-स्पेक ओवरलैंड ट्रिम पर बेस्ड है.

Photo: jeep-india.com

डबल कॉन्फिगरेशन

कंपनी ने इसे 4x2 और 4x4 दोनों कॉन्फिगरेशन में पेश किया है. इसमें सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ही विकल्प मिलता है.

Photo: jeep-india.com

एक्सटीरियर में क्या है नया

ट्रैक एडिशन की सबसे बड़ी पहचान इसका ब्लैक्ड-आउट लुक है. इसमें ग्रिल, बैज और बॉडी मोल्डिंग पर पियानो ब्लैक फिनिश दी गई है.

Photo: jeep-india.com

बोनट पर खास डीकल

डार्क एस्प्रेसो ग्रिल के साथ न्यूट्रल ग्रे एक्सेंट इसे और दमदार बनाते हैं. बोनट पर खास डीकल और ट्रैक एडिशन बैजिंग इसे स्टैंडर्ड मेरिडियन से अलग दिखाती है. 

Photo: jeep-india.com

18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स

18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स पर खड़ी ये एसयूवी इसके साइड प्रोफाइल को प्रीमियम लुक देने के साथ और बेहतर बनाते हैं.

Photo: jeep-india.com

केबिन में बदलाव

इस एडिशन में ओवरलैंड ट्रिम की जगह नया ड्यूल-टोन टुपेलो थीम दिया गया है. सीटों में सुएड इंसर्ट्स का इस्तेमाल किया गया है.

Photo: jeep-india.com

लग्जरी और सॉफ्ट फील

स्टीयरिंग व्हील पर कॉर्टिना लेदर रैप और कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग मिलती है. इन बदलावों से केबिन पहले से ज्यादा लग्जरी और सॉफ्ट फील देता है.

Photo: jeep-india.com

स्लाइडिंग सेकेंड रो

मेरिडियन ट्रैक एडिशन में 140 एमएम स्लाइडिंग सेकेंड रो दी गई है. इससे पीछे बैठने वालों को ज्यादा आराम मिलता है और थर्ड रो में जाना आसान हो जाता है. 

Photo: jeep-india.com

लांग ट्रिप के लिए बेस्ट

7 सीटों वाली इस एसयूवी में यह फीचर फैमिली यूज को और बेहतर बनाता है. यानी लांग ट्रिप पर जाने वालों के लिए ये एडिशन एक बढ़िया ऑप्शन है.

Photo: jeep-india.com

फीचर्स की भरमार

इस एडिशन में ओवरलैंड ट्रिम वाले सभी फीचर्स मिलते हैं. इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है.

Photo: jeep-india.com

अन्य फीचर्स

इसके अलावा इसमें पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल 2 एडीएएस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.

Photo: jeep-india.com

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन के मामले में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है.

Photo: jeep-india.com

Read Next