24 July 2026
By: Aajtak Auto
जीप ने अपनी थ्री-रो एसयूवी का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है. कंपनी ने जीप मेरिडियन का 85वीं एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है.
Photo: jeep-india.com
ये एक लिमिटेड प्रोडक्शन वर्जन है, जिसकी सिर्फ 85 यूनिट्स पूरे देश में मिलेंगी. ये स्पेशल एडिशन कार के ओवरलैंड वेरिएंट पर बेस्ड होगा.
Photo: jeep-india.com
इसकी कीमत 36.05 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. इस वेरिएंट की लॉन्चिंग के साथ जीप ने कारा एआई (CARA AI) वॉयस असिस्टेंट को भी इंट्रोड्यूस किया है.
Photo: jeep-india.com
ये वॉयस असिस्टेंट सिर्फ स्पेशल एडिशन वाली मेरिडियन के लिए नहीं बल्कि पूरी रेंज के लिए जारी किया गया है. इस रेंज की कीमत 30.45 लाख रुपये से शुरू होती है.
Photo: jeep-india.com
85वीं एनिवर्सरी एडिशन में 18 इंच के एलॉय वील और स्पेशल स्टाइलिंग एलिमेंट्स मिलेंगे. कार का कैबिन ऑल-ब्लैक थीम और मायान गोल्ड एक्सेंट के साथ आएगा.
Photo: jeep-india.com
कंज्यूमर्स को क्यूरेटेड एनिवर्सरी एएक्सएस पैकेज के तहत कार्पेट फ्लोर मैट, एनिवर्सरी डीकैल्स, एबिएंट लाइटिंग और स्काई लॉन्ज सनरूफ इल्यूमिनेशन मिलेगा.
Photo: jeep-india.com
कार के इंजन और डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ओवरलैंड वेरिएंट में 2 लीटर का मैन्युअल डीजल इंजन मिलता है.
Photo: jeep-india.com
ये कार 4x2 और 4x4 विकल्प के साथ आती है. इसमें 9 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है. कार 30 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर के साथ आती है.
Photo: jeep-india.com
सेफ्टी के लिए इस कार में ADAS, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, एक्टिव लेन कीप असिस्ट और इंटेलिजेंस स्पीड असिस्ट मिलता है.
Photo: jeep-india.com