09 June 2026
By: Aajtak Auto
Jawa ने अपनी कुछ बाइक्स को हाल में रिवील किया है, जिसमें एक बाइक ने लोगों का खासा ध्यान खींचा है. ये ऐसी बाइक है, जैसी कंपनी ने पिछले कई सालों में नहीं बनाई है.
Photo: jawamotorcycles.lt
हम बात कर रहे हैं जावा 1000 स्पोर्ट क्रूजर कॉन्सेप्ट (Jawa 1000 Sport Cruiser Concept) की, जिसे कंपनी ने चेक रिपब्लिक में ब्रनो बाइक शो में दिखाया है.
Photo: jawamotorcycles.lt
इस मोटरसाइकिल को जान ह्रबेक (Jan Hrbek) ने डिजाइन किया है. बाइक का लुक कुछ ऐसा है, जो इसे एक कस्टमाइज बिल्ट दिखाता है.
Photo: jawamotorcycles.lt
ये बाइक जावा के सिग्नेचर रेड कलर में दिखाई गई है. इस बाइक को जावा और चीनी मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चर्र जेडाई (Jedi) मिलकर तैयार कर रही हैं.
Photo: jawamotorcycles.lt
रिपोर्ट्स की मानें, तो इस बाइक को लिमिटेड नंबर्स में बनाया जाएगा. यहां तक की इसकी सिर्फ 15 यूनिट्स ही दुनियाभर में मिलेंगी.
Photo: jawamotorcycles.lt
इसकी वजह से ये एक अल्ट्रा एक्सक्लूसिव मशीन बन जाएगी. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है. बाइक में 1000cc का इंजन मिलेगा, जो 113 पीएस की पावर देगा.
Photo: jawamotorcycles.lt
बाइक का वजन लगभग 240 किलोग्राम हो सकता है. बाइक में बड़ा एयर इनटेक सेटअप मिलेगा. बाइक मस्कुलर-क्रूजर स्टाइलिंग के साथ आएगी.
Photo: jawamotorcycles.lt
हालांकि, इसके प्रोडक्शन को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं है. कंपनी ने जो बाइक दिखाई है, वो बहुत ही शुरुआती चरण में है, प्रोडक्शन तक पहुंचने में इसमें कई बदलाव होंगे.
Photo: jawamotorcycles.lt
अगर इस बाइक का प्रोडक्शन होता है, तो इसकी कीमत 53 हजार यूरो (लगभग 62 लाख रुपये) तक हो सकती है. इसके भारत आने की संभावना कम है.
Photo: jawamotorcycles.lt