चौंक गए थे सभी... जब इस ख़ास कार से संसद पहुंचे थे प्रह्लाद जोशी

26 July 2026

By: Aaj Tak Auto

छात्र आंदोलन खत्म

देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले चल रहा छात्र आंदोलन समाप्त हो गया है.

Photo:  PTI

'Gen Z' ने बदली पॉलिटिक्स

'Gen Z' की इस आंधी ने न केवल देश की राजनीति बल्कि सरकार के संवाद का तरीका भी बदल दिया. नतीजा ये रहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा.

Photo:  PTI

प्रह्लाद जोशी नए शिक्षा मंत्री

अब धर्मेंद्र प्रधान की जगह कर्नाटक से BJP के सांसद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

Photo:  PTI

कई अन्य मंत्रालय

जोशी के पास उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेवारी भी है.

Photo:  PTI

ISA के अध्यक्ष भी...

इसके अलावा वो इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) के अध्यक्ष भी हैं और रिन्यूएबल एनर्जी की दिशा में लगातार काम करते रहे हैं.

Photo: X/@JoshiPralhad

अनोखी कार से संसद पहुंचे

पिछले साल दिसंबर की सर्दियों में प्रह्लाद जोशी एक ख़ास ब्लू कलर की कार से संसद पहुंचे थे. इस कार को देखकर हर कोई हैरान था.

Photo:  PTI

हाइड्रोजन कार

दरअसल, ये Toyota Mirai कार थी. जो पेट्रोल, डीजल या सीएनजी से नहीं बल्कि हाइड्रोजन फ्यूल से चलती है.

Video: @JoshiPralhad

टोयोटा मिराई

उस वक्त टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी (NISE) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया था.

Photo: ITG

ग्रीन हाइड्रोजन मिशन

यह साझेदारी भारत के नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को सपोर्ट करने के लिए की गई थी. समझौते के तहत Mirai हाइड्रोजन कार NISE को सौंपी गई.

Photo: ITG

हो रही है टेस्टिंग

ये एक हाइड्रोजन फ्यूल-सेल इलेक्ट्रिक कार है, जिसका इस्तेमाल इंडियन क्लाइमेट में टेस्टिंग के लिए किया जा रहा है.

Video: global.toyota

इन बातों की पड़ताल

इसमें फ्यूल एफिशियंसी, ड्राइविंग रेंज, रिफ्यूलिंग पैटर्न, अलग-अलग तरह की सड़कों पर ड्राइवेबिलिटी, गर्म और ठंडे मौसम में परफॉर्मेंस जैसे पहलू शामिल हैं.

Photo: global.toyota

क्या कारगर होगी कार

इन टेस्टिंग से यह समझने में मदद मिलेगी कि भारत में हाइड्रोजन मोबिलिटी कितनी कारगर साबित हो सकती है.

Photo: global.toyota

खुद बिजली बनाती है कार

कंपनी का कहना है कि, Toyota Mirai एक हाइड्रोजन फ्यूल-सेल कार है जो हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के केमिकल रिएक्शन से खुद बिजली बनाती है.

Photo: global.toyota

5.6 किग्रा का टैंक

इस कार में लगभग 5.6 किलोग्राम हाइड्रोजन क्षमता वाले हाई-प्रेशर वाले टैंक दिया गया है. 

Photo: global.toyota

Read Next