कैमरून के तूफानी '6' से डैमेज हुई SIERRA! कंपनी ने कर दिया बड़ा ऐलान

19 April 2026

By; Aaj Tak Auto

IPL में हुआ कुछ अलग

इंडियन प्रीमियर लीग यानी में अक्सर बड़े शॉट्स और रिकॉर्ड देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार जो हुआ वह थोड़ा अलग था.

Photo: PTI 

IPL में दिखा अनोखा नजारा

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में एक अनोखा नजारा देखने को मिला.

Photo: PTI 

कार पर लगी गेंद

इस मैच के दौरान एक जोरदार 6 सीधे मैदान के बाहर रखी कार पर जा गिरा और जिससे कार पर तगड़ा डेंट लगा. यह नजारा देखकर फैंस भी हैरान रह गए.

Photo:Screengrab

कैमरून ग्रीन का तूफानी 6

मैच के दौरान ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने अशोक शर्मा की फुल लेंथ गेंद पर शानदार शॉट खेला.

Photo: PTI

कैमरून ग्रीन का तूफानी 6

कैमरून का ये शॉट इतना जोरदार था कि, गेंद बाउंड्री के बाहर पोडियम पर रखी Tata Sierra के फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर जा गिरी.

Video: X/@IPL

कंपनी ने शेयर की तस्वीर

इससे कार पर साफ तौर पर डेंट पड़ गया. इस घटना की तस्वीरें कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं.

Photo:Screengrab

हर '6' पर 5 लाख

इसके साथ ही टाटा मोटर्स ने एक बड़ा ऐलान किया है, कंपनी ने कहा है कि जब भी गेंद डिस्प्ले कार से टकराएगी, वह 5 लाख रुपये की राशि क्रिकेट किट्स के लिए दान करेगी. 

Photo:Screengrab

क्या है मकसद

इस पहल का मकसद भारत में ग्रासरूट लेवल पर क्रिकेट को बढ़ावा देना है, जिससे नए खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

Photo: PTI

कैसी है सिएरा

टाटा मोटर्स ने नई सिएरा को दिसंबर 2025 में लॉन्च किया था. इसकी शुरुआती कीमत ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

Photo: ITG

बुकिंग और डिलीवरी

16 दिसंबर से इसकी बुकिंग देशभर के डीलरशिप पर शुरू हुई थी और जनवरी 2026 से इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी गई.

Photo: ITG

इंजन ऑप्शन

नई टाटा सिएरा में कई इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इसमें 1.5 लीटर Kryojet टर्बो-डीजल इंजन, 1.5 लीटर पेट्रोल और नया 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी मिलेगा.

Photo: ITG

Read Next