18 June 2026
By: Aaj Tak AAuto
IndiGo ने फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है. अब यात्री सीधे IndiGo के प्लेटफॉर्म से कैब भी बुक कर सकेंगे.
Photo: Reuters
एयरलाइन ने आज गुरुवार को 'Cabs with IndiGo' नाम की नई सर्विस लॉन्च की है, जिसके जरिए यात्रियों को अब कैब बुकिंग की भी सुविधा मिलेगी.
Photo: goindigo.in
इस सर्विस का मकसद यात्रियों के पूरे सफर को आसान और सुविधाजनक बनाना है. कंपनी का कहना है कि अब, एयरपोर्ट कैब की चिंता भी खत्म हो जाएगी.
Photo: Getty
IndiGo की यह नई सर्विस कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी. ग्राहक इस सर्विस को फ्लाइट बुकिंग के समय ही रिजर्व कर सकते हैं.
Photo: goindigo.in
यात्री फ्लाइट बुकिंग के साथ ही एयरपोर्ट तक पहुंचने या एयरपोर्ट से अपने डेस्टिनेशन तक जाने के लिए कैब भी रिजर्व कर सकेंगे.
Photo: Getty
इससे यात्रियों को अलग-अलग ऐप्स पर जाकर कैब ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जिससे न केवल समय बल्कि पैसों की भी बचत होगी.
Photo: PTI
कंपनी के मुताबिक 'Cabs with IndiGo' के तहत कैब बुकिंग की शुरुआती कीमत 49 रुपये रखी गई है.
Photo: goindigo.in
पहले से बुक की गई राइड्स पर फिक्स किराया मिलेगा, जिससे सर्ज प्राइसिंग का झंझट नहीं रहेगा.
Photo: Getty
इसके अलावा निर्धारित पिक-अप समय से पहले बुकिंग रद्द करने पर कोई कैंसिलेशन चार्ज भी नहीं लिया जाएगा.
Photo: Getty
कंपनी का कहना है कि, कैब का ड्राइवर यात्रियों का 30 मिनट तक इंतजार भी करेगा. ताकि यात्रियों को आखिरी वक्त में कोई असुविधा न हो.
Photo: Getty
IndiGo के BluChip लॉयल्टी प्रोग्राम से जुड़े ग्राहकों को इस सेवा में एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलेंगे. हर 100 रुपये की बुकिंग पर ग्राहकों को 5 ब्लूचिप प्वाइंट मिलेंगे.
Photo: goindigo.in
IndiGo के चीफ डिजिटल एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर नीतन चोपड़ा का कहना है कि, कंपनी यात्रियों को कम्पलीट ट्रैवल इकोसिस्टम उपलब्ध कराना चाहती है.
Photo: Linkedin/neetanchopra
इंडिगो ने इस सर्विस के लिए अलग-अलग कैब पार्टनर्स से हाथ मिलाया है. ये कैब सर्विस देश के सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स के लिए उपलब्ध होगी.
Photo: Linkedin/neetanchopra