जुलाई में किसी ने बेच दीं 1.96 लाख कारें, तो कोई 218 पर अटका

15 Aug 2026

By: Aajtak Auto

शानदार रहा जुलाई 

जुलाई भारतीय कार बाजार के लिए शानदार रहा है. इस महीने कंपनियों ने बेहतरीन सेल की है. मारुति सुजुकी इस महीने भी बेस्ट सेलिंग कार कंपनी है. 

Photo: marutisuzuki.com

4.63 लाख कारें डिस्पैच हुई

ओईएम डिस्पैच की बात करें, तो जुलाई में कुल 4.63 लाख कारें डिस्पैच हुई हैं. ईयर-ऑन-ईयर ये ग्रोथ 33.6 फीसदी की है. 

Photo: marutisuzuki.com

Maruti का हाल 

मारुति सुजुकी ने 1.96 लाख कारें जुलाई में बेची हैं. वहीं टाटा मोटर्स दूसरे नंबर पर है, जिसने 62,611 यूनिट्स डिस्पैच की हैं. 

Video: ITG

महिंद्रा-हुंडई की सेल

महिंद्रा तीसरे नंबर की कंपनी है, जिसकी 60,048 यूनिट्स जुलाई में डिस्पैच हुई हैं. जबकि हुंडई ने जुलाई में 54,210 यूनिट्स डिस्पैच की हैं. 

Photo: auto.mahindra.com

कितनी मजबूत मारुति? 

यहां आप देखेंगे की मारुति सुजुकी अकेले टॉप की अन्य तीन कंपनियों से ज्यादा कारें हर महीने बेच रही है. 

Photo: marutisuzuki.com

टोयोटा और किआ 

पांचवें नंबर पर टोयोटा है, जिसने जुलाई में 30,516 यूनिट्स डिस्पैच हुई हैं. वहीं किआ मोटर्स ने 28,200 यूनिट्स डिस्पैच की हैं. 

Photo: toyotabharat.com

एमजी और होंडा 

एमजी 7वें नंबर की कंपनी है, जिसने जुलाई में 8,158 यूनिट्स बेची हैं. जबकि होंडा ने 6014 कारें जुलाई में बेची हैं. 

Photo: mgmotor.co.in

9वें नंबर की लड़ाई 

इसके अलावा स्कोडा ने 5710 यूनिट्स और निसान ने 4518 यूनिट्स जुलाई में डिस्पैच की हैं. ये तो रहा हाल टॉप 10 कंपनियों का. 

Photo: skoda-auto.co.in

सबसे कम हुई सेल

इसके अलावा रेनो ने 3293 यूनिट्स, फॉक्सवैगन ने 2715 यूनिट्स, सिट्रॉएन ने 835 यूनिट्स और जीप ने 218 यूनिट्स जुलाई में डिस्पैच की हैं.

Photo: jeep-india.com

Read Next