22 May 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है. वित्तवर्ष 2025-26 में देश में कुल 2.83 करोड़ से ज्यादा वाहन बिके हैं.
Video: ITG
यानी देश में हर मिनट लगभग 54 वाहन खरीदे गए हैं. ये आंकड़ा दिखाता है कि भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर किस तेजी से बढ़ रहा है.
Video: ITG
सेल्स के इस डेटा में भारत में बिकने वाले टू-व्हीलर्स, कारें और कमर्शियल वाहन सभी शामिल हैं. ये डेटा SIAM ने शेयर किया है.
Photo: marutisuzuki.com
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में देशभर में वाहन बिक्री ने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.
Photo: marutisuzuki.com
घरेलू होलसेल बिक्री 2,82,65,519 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 10.4 फीसदी ज्यादा है. इसमें टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है.
Photo: marutisuzuki.com
वित्तवर्ष 2026 में देश में 2.17 करोड़ से ज्यादा टू-व्हीलर्स बिके हैं. वहीं पैसेंजर व्हीकल्स की 46.43 लाख यूनिट्स बिकी हैं. कमर्शियल और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी ग्रोथ है.
Photo: heromotocorp.com
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सबसे बड़े ऑटो बाजार बनकर उभरे हैं. पैसेंजर व्हीकल बिक्री में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है, जबकि टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर में उत्तर प्रदेश टॉप पर है.
Photo: heromotocorp.com
गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक भी टॉप राज्यों में शामिल रहे. ऑटो इंडस्ट्री की इस तेज रफ्तार के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं.
Video: Hero Motocorp
जीएसटी 2.0, ब्याज दरों में कटौती और बेहतर ग्रामीण मांग से सेल बढ़ी है. इसके अलावा EV, CNG और हाइब्रिड की बढ़ती पॉपुलैरिटी ने भी बाजार को नई गति दी है.
Photo: heromotocorp.com