12 September 2026
By; Aaj Tak Auto
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ख़ासकर टू-व्हीलर सेगमेंट सबसे तेजी से ग्रोथ करता नज़र आ रहा है.
Photo: Atherenergy.com
इस बीच बेंगलुरु की EV स्टार्टअप कंपनी iGowise Mobility ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश किया है, जो दोपहिया और तिपहिया के बीच का नया विकल्प बन सकता है.
Photo: igowise.com
कंपनी ने अपना फ्लैगशिप मॉडल BeiGo X4 पेश किया है. जो देखने में किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसा है, लेकिन इसमें तीन पहियों की व्यवस्था दी गई है.
Photo: igowise.com
कंपनी की योजना है कि, इसकी डिलीवरी आगामी दिवाली से शुरू की जाएगी. तो आइये देखें कैसा है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर.
Photo: igowise.com
iGowise BeiGo X4 को कंपनी की अपनी एंटी-टॉपल टिल्टिंग टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है. जा इसे सड़क पर स्टेबिलिटी देते हैं.
Photo: igowise.com
ये एक रेगुलर टू-व्हीलर की तरह झुक सकता है, जबकि पीछे दिए गए दो पहिए सड़क पर बेहतर पकड़ और स्टेबिलिटी बनाए रखने में मदद करते हैं.
Photo: igowise.com
इस तकनीक से कम स्पीड पर मोड़ लेते समय और खराब, फिसलन वाली या ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर भी आसानी से वाहन को चलाया जा सकता है.
Photo: igowise.com
BeiGo X4 की शुरुआती कीमत 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह कीमत केवल पहले 300 यूनिट पर ही लागू होगी.
Photo: igowise.com
इसके बाद इस इलेक्ट्रिक ट्राइक की कीमत बढ़कर 1.56 लाख हो जाएगी. यानी शुरुआती ग्राहकों को करीब 31,000 रुपये का फायदा मिलेगा.
Photo: igowise.com
BeiGo X4 को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 100 किमी IDC-सर्टिफाइड रेंज देता है.
Photo: igowise.com
इसमें 72V होमस्विफ्ट आर्किटेक्चर दिया गया है, जिसके जरिए घर के पावर कनेक्शन से बैटरी को करीब 100 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.
Photo: igowise.com
इसमें ट्रिपल-डिस्क कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम यानी CBS भी दिया गया है. पीछे दो पहिए होने से ट्रैक्शन बेहतर करने में भी मदद मिलती है.
Photo: igowise.com
कंपनी के अनुसार BeiGo X4 को तैयार 5 साल से ज्यादा का रिसर्च एंड डेवलपमेंट के बाद तैयार किया गया है. इस दौरान कंपनी ने 50 से ज्यादा प्रोटोटाइप तैयार किए.
Photo: igowise.com
तीन पहियों के चलते ये स्कूटर सड़क पर बैलेंस्ड रहता है. जिससे इस स्कूटर को बड़े बुजुर्ग भी आसानी से चला सकते हैं.
Photo: igowise.com