धांसू लुक... स्मार्ट फीचर्स! 80 हजार लोगों ने बुक की Hyundai की ये कार

3 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

Venue को तगड़ा रिस्पांस

भारत में SUV की बढ़ती दीवानगी का फायदा हुंडई मोटर इंडिया को साफ तौर पर मिलता दिख रहा है. नई लॉन्च हुई हुंडई Venue को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. 

Photo: Hyundai.com

कीमत है इतनी

हाल ही में Hyundai Venue के नए अपडेटेड मॉडल को लॉन्च किया गया था. जिसकी शुरुआती कीमत 7.90 लाख रुपये है.

Photo: Hyundai.com

बुक हुईं 80,000 कारें

कंपनी के एमडी और CEO तरुण गर्ग ने बताया कि, नई Venue को बाजार से शानदार रिस्पांस मिला है. इसके 80 हजार यूनिट बुक हो गए हैं.

Photo: Hyundai.com

जनवरी में भी शानदार बिक्री

हुंडई ने बीते जनवरी में डोमेस्टिक मार्केट में 59,107 कारों की बिक्री की है. जिसमें Venue की घरेलू बिक्री 12 हजार यूनिट के पार पहुंच गई.

Photo: ITG

सबसे अच्छी मंथली सेल्स

यह Venue के अब तक के सबसे अच्छे मंथली सेल्स में से एक है. इससे साफ है कि इसके नए अपडेट ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं और मांग लगातार बनी हुई है.

Photo: Hyundai.com

साइज में बड़ी है वेन्यू

नई वेन्यू पिछले मॉडल से बड़ी है. इसमें दिए गए ट्विन हॉर्न LED डे टाइम रनिंग लाइट्स, क्वाड बीम LED हेडलैम्प्स, और मस्कुलर व्हील आर्च इसे प्रॉपर SUV लुक देते हैं.

Photo: Hyundai.com

कैसा है केबिन

इसमें डुअल 12.3 इंच के कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले दिए गए हैं, जो ड्राइवर और यात्री दोनों को ईजी कनेक्टिविटी और प्रीमियम एक्सपीरिएंस देते हैं.

Photo: Hyundai.com

मिलते हैं ये फीचर्स

कार में 2-स्टेप रिक्लाइनिंग सीट्स, रियर सनशेड्स, और रियर एसी वेंट्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जो पिछली सीट पर बैठे यात्रियों के आराम को और बढ़ाती हैं.

Photo: Hyundai.com

3 इंजन ऑप्शन

नई हुंडई वेन्यू को तीन पावरफुल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल है.

Photo: Hyundai.com

ADAS लेवल-2 से लैस

नई हुंडई वेन्यू में कंपनी ने एडवांस्ड हुंडई स्मार्टसेंस ADAS लेवल-2 तकनीक को शामिल किया है. यह सिस्टम 16 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स से लैस है.

Photo: Hyundai.com

Read Next