09 June 2026
By: Aajtak Auto
हुंडई (Hyundai) भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली टॉप कंपनियों में से एक है. ब्रांड की क्रेटा और वेन्यू जैसी एसयूवी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं.
Photo: hyundai.com
मई 2026 के अंत तक कंपनी ने घरेलू मार्केट में वेन्यू की 8,02,221 यूनिट्स को बेचा है. क्रेटा के बाद ये कंपनी की दूसरी कार है, जिसकी इतनी यूनिट्स सेल हुई हैं.
Video: Hyundai Motor
वहीं कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ये तीसरी कार है, जिसकी सेल 8 लाख यूनिट्स के पार पहुंची है. इसके अलावा मारुति सुजुकी ब्रेजा और टाटा नेक्सन ने ये माइलस्टोन हासिल किया है.
Photo: hyundai.com
लॉन्चिंग के बाद से अब तक इस कार की 55 हजार यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया है. यानी ओवर-ऑल कंपनी ने 8.5 लाख से ज्यादा वेन्यू को अब तक बेचा है.
Photo: hyundai.com
इस कार को कंपनी ने 2019 में लॉन्च किया था. हाल में ही कार का सेकंड जनरेशन कंपनी ने लॉन्च किया है. अपने सेगमेंट में ये कार काफी पॉपुलर है.
Photo: hyundai.com
पहली जनरेशन वेन्यू की 50 हजार यूनिट्स शुरुआती 6 महीने में बिकी थी. वहीं 1 लाख यूनिट्स की सेल 15 महीने और 2 लाख की सेल 25 महीनों में हुई थी.
Photo: hyundai.com
वहीं पिछले 9 महीनों में ही कंपनी ने इस कार की 1 लाख यूनिट्स को बेच दिया है. जबकि वित्तवर्ष 2027 में कंपनी ने 24 हजार यूनिट्स से ज्यादा बेची हैं.
Photo: hyundai.com
ये कॉम्पैक्ट एसयूवी पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन में आती है. इसकी कीमत 7,99,900 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Photo: hyundai.com
ये कार 5 स्टार बी-एनकैप सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ADAS लेवल 2 समेत कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
Photo: hyundai.com