Hyundai ला रहा इलेक्ट्रिक रिक्शा, TVS के साथ मिलकर किया बड़ा ऐलान

21 April 2026

By: Aaj Tak Auto

बदलेगा इलेक्ट्रिक रिक्शा

शहर की सड़कों पर दौड़ते रिक्शे अब बदलने वाले हैं. और इस बार बदलाव सिर्फ लुक या डिज़ाइन का ही नहीं, पूरी सोच का है.

Photo: Pexels

Hyundai-TVS का साथ

जब Hyundai और TVS जैसे बड़े नाम साथ आते हैं, तो मामला सिर्फ एक गाड़ी बनाने का नहीं रहता, बल्कि पूरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बदलने का इशारा होता है. 

Photo: Pexels

दिग्गजों ने मिलाया हाथ

भारत के लास्ट-माइल मोबिलिटी को आसान, सस्ता और इलेक्ट्रिक बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. और इस पहल में हुंडई और टीवीएस ने हाथ मिलाया है.

Photo ITG

हुंडई-टीवीएस का समझौता

दरअसल, हुंडई और टीवीएस ने मिलकर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (E3W) डेवलप करने और बाजार में उतारने के लिए आधिकारिक समझौता किया है.

Photo ITG

आसान होगा ट्रांसपोर्टेशन

यह कदम खास तौर पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है, जिससे शहरों और छोटे कस्बों में ट्रांसपोर्टेशन आसान हो सकेगा.

Photo ITG

नए प्रोडक्ट्स की तैयारी

इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां मिलकर नए प्रोडक्ट्स तैयार करेंगी और अपनी-अपनी तकनीकी ताकत का फायदा उठाएंगी.

Photo ITG

कंपनियों की जिम्मेदारी

जहां Hyundai इन वाहनों के डिजाइन पर काम करेगी, वहीं TVS इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म और थ्री-व्हीलर से जुड़े अपने एक्सपीरिएंस का इस्तेमाल करेगी.

Photo ITG

भारत में मैन्युफैक्चरिंग

इस प्रोजेक्ट के तहत तैयार होने वाले वाहन भारत के लिए खास तौर पर बनाए जाएंगे और सबसे पहले यहीं लॉन्च किए जाएंगे.

Photo ITG

एक्सपोर्ट की भी प्लानिंग

TVS इन वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स संभालेगी. साथ ही, भविष्य में इन्हें एक्सपोर्ट करने की भी योजना है.

Photo ITG

लोकलाइजेशन पर फोकस

कंपनियां लोकलाइजेशन पर खास ध्यान दे रही हैं, यानी ज्यादातर पार्ट्स भारत में ही बनाए जाएंगे. ताकि इन वाहनों की कीमत कम रखी जा सके.

Photo ITG

कॉन्सेप्ट में क्या है खास

इस कॉन्सेप्ट को पहले भी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस किया गया था. उस वक्त भी इसके लुक और डिज़ाइन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.

Photo ITG

कैसा होगा डिज़ाइन

इसका डिजाइन आम इलेक्ट्रिक रिक्शा से इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें कई बड़े सुधार कर इसे मॉडर्न और ज्यादा प्रैक्टिकल बनाया गया है.

Photo ITG

280 मिमी लंबा व्हीलबेस

इसमें 280 मिमी लंबा व्हीलबेस दिया गया है, जिससे अंदर ज्यादा जगह मिलती है. इसके अलावा ट्रैक 20 मिमी बढ़ाया गया है.

Photo ITG

एडैप्टिव ग्राउंड क्लियरेंस

इतना ही नहीं इसमें एडैप्टिव ग्राउंड क्लियरेंस भी दिया गया है, जो बारिश और पानी भरी सड़कों पर मदद करेगा.

Photo ITG

डिजिटल स्क्रीन

इस कॉन्सेप्ट में इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन और डिजिटल स्क्रीन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो आमतौर पर पब्लिक बसों में देखने को मिलते हैं.

Photo ITG

दो तरह के वाहन

कंपनी इस कॉन्सेप्ट पर थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर दोनों तरह के वाहन तैयार करेगी. हालांकि, यह देखना बाकी है कि प्रोडक्शन मॉडल में इनमें से कितने फीचर्स मिलेंगे.

Photo ITG

कई तरह के यूज

इन इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स को कई तरह के इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाएगा. इन्हें पैसेंजर ट्रांसपोर्ट, सामान ढोने और इमरजेंसी सर्विसेज में इस्तेमाल किया जा सकेगा. 

Photo ITG

कंपनियां कर रही हैं काम

कंपनियां फिलहाल इन वाहनों की टेस्टिंग, लोकलाइजेशन और जरूरी सर्टिफिकेशन पर काम कर रही हैं, ताकि ये भारतीय नियमों और ग्राहकों की उम्मीदों पर खरे उतर सकें.

Photo ITG

Read Next