Creta से i10 तक सब हो जाएंगी महंगी! जानें कब और कितनी बढ़ेगी कीमत

8 April 2026

By; Aaj Tak Auto

बिगड़ेगा बज़ट

अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बजट को थोड़ा बिगाड़ सकती है. 

Video: ITG

हुंडई का ऐलान

हुंडई मोटर इंडिया ने ऐलान किया है कि मई 2026 से उसकी कारें महंगी होने वाली हैं. कंपनी ने कीमतों में 1% तक की बढ़ोतरी का फैसला लिया है.

Photo: Hyundai.com

मई से बढ़ेंगी कीमतें

कंपनी ने NSE एक्सचेंज फाइलिंग में प्राइस हाईक का ऐलान किया है. यह नई कीमतें मई 2026 से लागू होंगी और इसका असर पूरी रेंज पर देखने को मिलेगा.

Photo: Hyundai.com

सभी कारें होंगी महंगी

यानी हुंडई क्रेटा, वेन्यू, आई10, ऑरा और आई20 जैसी सभी कारें अगले महीने से महंगी हो जाएंगी.

Photo: Hyundai.com

EV पर भी पड़ेगा असर

इसके अलावा इलेक्ट्रिक कारें जैसे क्रेटा इलेक्ट्रिक, Ioniq 5 भी इस प्राइस हाइक के दायरे में आएंगी.

Photo: Hyundai.com

वेरिएंट के अनुसार कीमत

हालांकि कंपनी ने यह साफ किया है कि सभी गाड़ियों की कीमतें एक जैसी नहीं बढ़ेंगी, बल्कि अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से बदलाव होगा.

Photo: Hyundai.com

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें

हुंडई ने बताया कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ने की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है. 

Photo: Hyundai.com

बढ़ती कॉस्टिंग

कंपनी ने यह भी कहा कि उसने लंबे समय तक बढ़ती लागत को खुद ही संभालने की कोशिश की, ताकि ग्राहकों पर ज्यादा बोझ न पड़े.

Photo: Hyundai.com

अहम समय में फैसला

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पूरी ऑटो इंडस्ट्री कच्चे माल और प्रोडक्शन लागत बढ़ने के दबाव से जूझ रही है.

Photo: Hyundai.com

ये कारें भी हुईं महंगी

हाल के महीनों में कई कंपनियों ने कीमतें बढ़ाई हैं. टाटा मोटर्स, बीएमडब्ल्यू, एमजी मोटर्स और मर्सिडीज बेंज ने इसी महीने (अप्रैल) से ही कीमतें बढ़ा दी हैं.

Photo: Screengrab

हुंडई ने की देरी

आमतौर पर कंपनियां वित्तीय वर्ष की शुरुआत यानी अप्रैल में कीमतें बढ़ाती हैं. लेकिन इस बार ह्युंडई ने थोड़ा देर से यह कदम उठाया है.

Photo: Screengrab

Read Next