15 लाख ने खरीदी ये फैमिली कार, 18 साल पहले हुई थी लॉन्च

24 July 2026

By: Aajtak Auto

18 साल पहले हुई थी लॉन्च

हुंडई आई20 (Hyundai i20) एक पॉपुलर हैचबैक कार है. इस कार को कंपनी ने 18 साल पहले 2008 में भारत में लॉन्च किया था. 

Photo: hyundai.com

15 लाख यूनिट्स हुईं सेल

भारतीय बाजार में इस कार को दो दशक होने वाले हैं और अब तक इसकी 15 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं. कार की तीन जनरेशन आ चुकी है. 

Photo: hyundai.com

पॉपुलर है ये कार 

ये हुंडई का अब तक का सबसे ज्यादा समय तक चलने वाला नेमप्लेट है. हालांकि, अब भारतीय बाजार में प्रीमियम हैचबैक की मांग कम हुई है. 

Photo: hyundai.com

N-Line अवतार भी आता है

इस वक्त देश में हुंडई आई20 की तीसरी जनरेशन मिल रही है. ये कार स्टैंडर्ड हैचबैक के साथ ही एन-लाइन अवतार में भी आती है.

Photo: hyundai.com

कितनी है कीमत? 

इस कार की कीमत लगभग 6 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 11.74 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. 

Photo: hyundai.com

हर साल कितनी है सेल? 

पिछले 18 सालों में हर साल औसतन 83 हजार आई20 बिकी हैं. हालांकि, अलग-अलग सालों में कार की सेल का आंकड़ा अलग-अलग है. 

Photo: hyundai.com

दो इंजन मिलते हैं 

फिलहाल ये कार सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट में आती है. इसमें 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल जीडीआई इंजन मिलता है.

Photo: hyundai.com

इंटीरियर में क्या मिलेगा 

कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और नेविगेशन सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर जैसे फीचर मिलते हैं. 

Photo: hyundai.com

सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे 

कार में ईएससी, हिल स्टार्ट असिस्ट, बोस का 7 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, डैशकैम और टीपीएमएस जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: hyundai.com

Read Next