5.60 लाख कीमत... 27KM माइलेज! आ रही है SWIFT की दुश्मन

27 August 2026

By: Aaj Tak Auto

हैचबैक कारों की डिमांड

भारतीय कार बाजार में छोटी कारों की डिमांड हमेशा से रही है. कम कीमत और बेहतर माइलेज के मामले में हैचबैक कारों को खूब पसंद किया जाता है.

Photo: Hyundai.com

आ रही है नई i10

यही वजह है कि, Hyundai इस सेगमेंट को छोड़ने के मूड में बिल्कुल नहीं है. कंपनी ने साफ कर दिया है कि Grand i10 Nios का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल जल्द आएगा.

Photo: Hyundai.com

इन्वेस्टर डे के दिन फैसला

हुंडई ने सीईओ इन्वेस्टर डे के दौरान इस बात की पुष्टी की है कि, नई Grand i10 Nios को आने वाले समय में बड़े अपडेट के साथ लॉन्च किया जाएगा.

Photo: Hyundai.com

ला रही 30 नई कारें

दरअसल, भारतीय बाजार को लेकर हुंडई ने तगड़ा प्लान बनाया है. जिसके तहत 2030 तक भारत में 30 नई कारें लॉन्च करने की तैयारी हो रही है.

Photo: Hyundai.com

बड़ी हो सकती है i10

Hyundai ने नई Grand i10 Nios के बारे में अभी ज्यादा तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि, उम्मीद है कि नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल साइज में बड़ी होगी.

Photo: Hyundai.com

इतनी को सकती है लंबाई

संभावना है कि इसकी लंबाई करीब 3.95 मीटर तक पहुंच सकती है. अगर ऐसा होता है, तो इसका साइज मौजूदा Hyundai i20 के काफी करीब होगा.

Photo: Hyundai.com

फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

नई Grand i10 Nios में सिर्फ साइज बढ़ाने पर ही ध्यान नहीं दिया जाएगा. कंपनी इसमें फीचर्स के मामले में भी बड़ा अपग्रेड कर सकती है.

Photo: Hyundai.com

Exter वाले फीचर्स

ख़बर है कि, इस हैचबैक में Hyundai Exter वाले कुछ फीचर्स को शामिल किया जा सकता है. इससे ग्राहकों को बेहतर वैल्यू एडिशन मिलेगा.

Photo: Hyundai.com

CNG के साथ ऑटोमेटिक

नई Grand i10 Nios के CNG वेरिएंट की डिमांड हमेशा से रही है. ऐसी ख़बर है कि कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल में CNG के साथ AMT गियरबॉक्स दे सकती है.

Photo: Hyundai.com

नई Aura भी आएगी साथ

Grand i10 Nios के साथ-साथ कंपनी अपनी मशहूर कॉम्पैक्ट सेडान कार Aura को भी नए अवतार में लॉन्च कर सकती है.

Photo: Hyundai.com

एक्सपोर्ट होंगी कारें

इन दोनों कारों की खास बात यह भी होगी कि इनका प्रोडक्शन भारत में किया जाएगा और यहां से दूसरे देशों में भी इन्हें एक्सपोर्ट किया जाएगा.

Photo: Hyundai.com

क्या होगी कीमत

नए अपडेट के बाद Grand i10 Nios की कीमत में इजाफा हो सकता है. मौजूदा मॉडल की कीमत 5.60 लाख से शुरू होकर 8.04 लाख तक जाती है.

Photo: Hyundai.com

स्विफ्ट की कीमत

Grand i10 Nios का मुकाबला Maruti Swift से है. नए अपडेट के बाद ये कम्पटीशन और दिलचस्प होगा. स्विफ्ट की कीमत 5.84 लाख से शुरू होती है.

Photo: Marutisuzuki.com

Read Next