5.79 लाख कीमत, Punch से टक्कर, हुंडई ने उतारी सबसे सस्ती SUV

21 Mar 2026

By: Aajtak Auto

45 सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे 

हुंडई ने अपनी नई एक्सटर (Exter) को लॉन्च कर दिया है. कार 45 सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है, जिसमें 30 फीचर्स स्टैंडर्ड हैं. 

Video: hyundai.com

इस कार का सीधा मुकाबला टाटा पंच से है, जो अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कार है. ऐसा नहीं है कि एक्सटर की सेल नहीं हो रही है. 

Photo: hyundai.com

2023 में लॉन्च होने के बाद से अब तक इस कार की 2 लाख यूनिट्स बिक चुकी है, लेकिन ये टाटा पंच के मुकाबले कम है. 

Photo: hyundai.com

नई Hyundai Exter को कंपनी ने 5.79 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया है. कार में सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है. 

Photo: hyundai.com

सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. कार का बेस वेरिएंट भी 6 एयरबैग के साथ आता है. 

Photo: hyundai.com

एक्सटर में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 83 पीएस की पावर और 113.8 एनएम का टॉर्क पेट्रोल पर ऑफर करता है. 

Photo: hyundai.com

कार फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक्स के साथ आती है. इसकी लंबाई 3820 एमएम, चौड़ाई 1723 एमएम, ऊंचाई 1643 एमएम और व्हीलबेस 2450 एमएम है. 

Photo: hyundai.com

इसमें अंडर बॉडी स्पेयर व्हील दिया मिलता है. एक्सटर में डुअल सिलेंडर सीएनजी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. 

Photo: hyundai.com

इसमें डैशबैम, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ 6 एयरबैग मिलते हैं. कंपनी ने मेटल पैडल्स भी दिए हैं.

Photo: hyundai.com

Read Next