Creta या Duster? माइलेज का असली किंग कौन

27 Mar 2026

By: Aajtak Auto

डस्टर की वापसी

भारतीय बाजार में रेनो डस्टर की वापसी हो गई है. कंपनी ने इस कार को तीन इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया है, जिसमें एक हाइब्रिड इंजन है. 

Video: renault.com

क्रेटा से होगा मुकाबला 

डस्टर का सीधा मुकाबला टाटा सिएरा और हुंडई क्रेटा जैसी गाड़ियों से है. डस्टर के एक इंजन के माइलेज फिगर  को जारी कर दिया गया है. 

Photo: hyundai.com

हाइब्रिड इंजन मिलता है

कंपनी ने 1.3 लीटर वाले टर्बो पेट्रोल इंजन का माइलेज जारी किया है. वहीं हाइब्रिड इंजन के माइलेज की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है. 

Video: renault.com

क्रेटा में क्या हैं ऑप्शन 

अब बात करें हुंडई क्रेटा की, तो कंपनी के पोर्टफोलियो में पेट्रोल NA, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. 

Video hyundai.com

डस्टर का माइलेज 

डस्टर के 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के मैन्युअल गियरबॉक्स का माइलेज 17.75Kmpl है. वहीं ऑटोमेटिक वेरिएंट का माइलेज 18.45Kmpl है. 

Photo: renault.com

क्रेटा का माइलेज 

क्रेटा के 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और मैन्युअल वेरिएंट का माइलेज 17.4Kmpl है. वहीं ऑटोमेटिक वेरिएंट का माइलेज 18.4Kmpl है. 

Photo: hyundai.com

क्रेटा डीजल का एवरेज 

कार के डीजल इंजन के मैन्युअल गियरबॉक्स वाले वेरिएंट का माइलेज 21.8Kmpl है, जबकि ऑटोमेटिक का माइलेज 19.1Kmpl क्लेम्ड है.

Photo: hyundai.com

डस्टर हाइब्रिड का इंतजार

डस्टर के हाइब्रिड इंजन का माइलेज ज्यादा होगा, लेकिन कंपनी ने इसे अभी रिवील नहीं किया है. ये वेरिएंट दीवाली तक भारत में उपलब्ध होगा.

Photo: renault.com

फुल हुई बुकिंग

इस साल के लिए डस्टर के हाइब्रिड वेरिएंट की बुकिंग फुल हो चुकी है. डस्टर की कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होती है.

Photo: renault.com

Read Next