6 एयरबैग, 10.79 लाख कीमत, 30 दिनों में इस SUV को 15,291 ने खरीदा

09 May 2026

By: Aajtak Auto

चौथी सबसे बड़ी कंपनी

Hyundai भारतीय बाजार में चौथा सबसे पॉपुलर ब्रांड है. कंपनी ने अप्रैल में 47,449 यूनिट्स को बेचा है, जिसमें क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है. 

Photo: hyundai.com

Creta की बंपर सेल

अप्रैल 2026 में क्रेटा हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. अप्रैल 2026 में इस कार की 15,291 यूनिट्स बिकी हैं.

Photo: hyundai.com

कम हुई क्रेटा की सेल

ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन ऑप्शन में आती है. हालांकि, ईयर-ऑन-ईयर क्रेटा की ग्रोथ कम हुई है. यानी पिछले साल इसकी सेल ज्यादा हुई थी. 

Photo: hyundai.com

पहले कितनी हुई थी सेल 

अप्रैल 2025 में कंपनी ने इस कार की 17,016 यूनिट्स बेची थी. यानी ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 10 परसेंट घटी है.

Photo: hyundai.com

मार्च में सेल कितनी थी 

वहीं मार्च 2026 में कंपनी ने 17,838 यूनिट्स क्रेटा की बेची हैं. यानी मंथ-ऑन-मंथ क्रेटा की ग्रोथ 14 परसेंट कम हुई है.

Photo: hyundai.com

वेन्यू की भी बंपर मांग 

वेन्यू कंपनी की दूसरी सबसे पॉपुलर कार है. इस SUV की 12,420 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल इस कार की 7,953 यूनिट्स बिकी थीं. 

Photo: hyundai.com

56 फीसदी हुई ग्रोथ 

मार्च 2026 में हुंडई वेन्यू की 11,147 यूनिट्स बिकी हैं. यानी ईयर-ऑन-ईयर मॉडल की ग्रोथ 56 फीसदी और मंथ-ऑन-मंथ ग्रोथ 11 फीसदी की है. 

Photo: hyundai.com

कितनी है कीमत? 

हुंडई क्रेटा की बात करें, तो ये कार 10.79 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. वहीं इसका टॉप मॉडल 19.86 लाख में आती है.

Photo: hyundai.com

6 एयरबैग मिलते हैं 

Hyundai Creta को आप पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं. कार में 6 एयरबैग और ADAS जैसे फीचर मिलते हैं.

Photo: hyundai.com

Read Next