ऐसा क्या हुआ जो अचानक 152.46% बढ़ी सेल, CRETA ने किया कमाल

08 Aug 2026

By: Aajtak Auto 

जुलाई में बंपर हुई बंपर सेल

हुंडई क्रेटा ने जुलाई के महीने में जबरदस्त वापसी की है. इस एसयूवी ने लगभग 152.46 फीसदी की ग्रोथ के साथ मार्केट में वापसी की है. 

Photo: hyundai.com

कयाम है दबदबा 

इसके साथ ही क्रेटा ने मार्केट में अपनी जगह वापस पा ली है. ये कार एक बार फिर बेस्ट सेलिंग मिडसाइज एसयूवी बन चुकी है. 

Photo: hyundai.com

कितनी हुई सेल? 

जुलाई 2026 में कंपनी ने इसकी 18,088 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल जुलाई में इसकी 16898 यूनिट्स बिकी थी. 

Photo: hyundai.com

जून में कितनी थी सेल? 

असली ग्रोथ पिछले जुलाई के मुकाबले नहीं बल्कि जून 2026 के मुकाबले देखने को मिली है. जून 2026 में सिर्फ 7,168 क्रेटा बिकी थीं. 

Photo: hyundai.com

जुलाई में जबरदस्त ग्रोथ

यानी जुलाई में जून के मुकाबले 2.52 गुना ज्यादा क्रेटा कंपनी ने बेची हैं. हालांकि, क्रेटा की कम सेल की मुख्य वजह डिमांड नहीं है. 

Photo: hyundai.com

क्यों कम हुई थी सेल?

इसकी मुख्य वजह चेन्नई के पास मौजूद मोबिस प्लांट में लगी आग थी, जिसके वजह से पार्ट्स की सप्लाई और कारों की मैन्युफैक्चरिंग प्रभावित हुई थी. 

Photo: hyundai.com

कितनी है शुरुआती कीमत?

हालांकि, अब क्रेटा ने मार्केट में वापसी कर ली और अपने ताज को दोबारा हासिल कर दिया है. क्रेटा 10.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. 

Photo: hyundai.com

ICE और EV अवतार में क्रेटा

ये कार पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक अवतार में आती है. इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 एनए पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है. 

Photo: hyundai.com

आएगी नई क्रेटा 

अगले साल कंपनी क्रेटा का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल लॉन्च कर सकती है. उम्मीद है कि ये कार हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी.

Photo: hyundai.com

Read Next