5 October 2026
By: Aaj Tak Auto
अक्टूबर आते ही फेस्टीव सीजन की शुरुआत हो जाती है. कार बाजार के लिए ये समय बेहद ही अहम होता है. क्योंकि ज्यादातर लोग इस दौरान वाहन खरीदते हैं.
Photo: ITG
नवरात्रि से शुरू होकर दशहरा और फिल दीवाली तक त्योहारों का ये सिलसिला चलता रहता है. इस दौरान कार कंपनियां कई तरह के डिस्काउंट भी ऑफर करती हैं.
Photo: Freepik
इस बार हुंडई ने अपने ऑफर्स का पिटारा खोल दिया है. कंपनी कई कारों पर बंपर छूट के साथ-साथ आकर्षक फाइनेंस स्कीम भी ऑफर कर रही है.
Photo: Hyundai.com
Hyundai इस महीने 'सुपर डिलाइट डेज' के नाम से ऑफर कैंपेन चला रही है. जिसके तहत ग्राहक नई कार की खरीद पर 1 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं.
Photo: Hyundai.com
इस नए ऑफर के तहत कारों के फाइनेंस पर 999 रुपये प्रतिलाख के हिसाब से EMI ऑफर किया जा रहा है. आइये देखें किस कार पर कितनी छूट मिल रही है.
Photo: Hyundai.com
हुंडई अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्स्टर पर 50,000 रुपये तक के बेनिफिट दे रही है. इसकी शुरुआती कीमत 5.81 लाख रुपये है.
Photo: Hyundai.com
हुंडई अपनी कॉम्पैक्ट सेडान Aura की खरीद पर 30,000 रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है. इसकी शुरुआती कीमत 6.00 लाख रुपये है.
Photo: Hyundai.com
क्रेटा की खरीद पर ग्राहक सबसे ज्यादा 1 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 10.91 लाख रुपये है.
Photo: Hyundai.com
यहां पर दी गई सभी कारों की कीमत एकक्स-शोरूम है. ऑफर्स की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार दी गई है
Photo: Hyundai.com