गाड़ी नहीं, तूफान है ये! हुंडई ने पेश की धाकड़ एसयूवी 'Boulder' 

5 April 2026

By: Aaj Tak Auto

अमेरिका में कारों का मेला

अमेरिका में ऑटो शो सजा हुआ है और कंपनियां अपनी ताकत दिखाने में जुटी हैं. इसी बीच Hyundai के नए कॉन्सेप्ट ने सबके होश उड़ा दिए हैं.

Video: Insta/@nyautoshow 

Hyundai Boulder

दरअसल, हुंडई ने न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में अपने नए एसयूवी कॉन्सेप्ट Hyundai Boulder को पेश किया है.

Photo: Hyundai.com

ऑफरोडिंग एसयूवी

इसे देखकर साफ लगता है कि यह शहर की सड़कों से ज्यादा पहाड़ों में ऑफरोडिंग के लिए तैयार की गई है. जो कि हुंडई के इमेज से बिल्कुल अलग है.

Video: Insta/@hyundaiusa

बॉडी-ऑन-फ्रेम

बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म, रफ-टफ डिजाइन, मजबूत बॉडी और स्ट्रक्चर इस एसयूवी को बोल्ड लुक देते हैं. जो इसके नाम को सार्थक करता है.

Photo: Hyundai.com

बॉक्सी डिजाइन

Hyundai Boulder का डिजाइन काफी बॉक्सी और मजबूत नजर आता है, जो ऑफ-रोड SUV की पहचान होता है.

Photo: Hyundai.com

मस्कुलर बोनट

इसमें ‘आर्ट ऑफ स्टील’ डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है. आगे की तरफ उभरा हुआ बोनट और खास डिजाइन वाली ग्रिल दी गई है.

Photo: Hyundai.com

शानदार फ्रंट लुक

ग्रिल में DRLs को मोर्स कोड में ‘H’ लेटर की तरह दिखाया गया है. इसके साथ ही वर्टिकल LED हेडलाइट्स और नीचे की तरफ ऑफ-रोड बंपर के साथ टो हुक्स भी मिलते हैं.

Photo: Hyundai.com

साइड प्रोफाइल

साइड प्रोफाइल में चौड़े फेंडर्स, साइड स्टेप्स और खास तरह के सुसाइड डोर्स दिए गए हैं. इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स और ऑल-टेरेन टायर्स मिलते हैं.

Photo: Hyundai.com

ऑफरोडिंग में बेस्ट

ये मजबूत टायर्स खराब रास्तों पर भी आसानी से चलने में मदद करते हैं. गाड़ी में ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस, रूफ रैक और LED लाइटिंग भी दी गई है.

Photo: Hyundai.com

रियर प्रोफाइल

पीछे की तरफ डबल-हिंज टेलगेट दिया गया है, जिससे दोनों तरफ से एक्सेस मिल जाता है. इसके साथ ही फुल-साइज स्पेयर व्हील भी लगाया गया है.

Photo: Hyundai.com

ब्लैंक कैनवस

कंपनी का कहना है कि यह SUV एक ‘ब्लैंक कैनवस’ की तरह है, जिस पर यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से एक्सेसरी जोड़ सकते हैं.

Photo: Hyundai.com

इंटीरियर

Boulder का केबिन भी इसके एक्सटीरियर की तरह मजबूत और प्रैक्टिकल रखा गया है. इसमें बेज और ब्लैक कलर थीम दी गई है.

Photo: Hyundai.com

फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग

फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील पर ऑफ-रोड मोड्स के लिए रोटरी नॉब्स मिलते हैं. इसमें बड़ा हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है, जो पूरी विंडस्क्रीन पर जानकारी देता है.

Photo: Hyundai.com

चार स्क्रीन 

सेंटर कंसोल में चार स्क्रीन दी गई हैं, जो ऑफ-रोड डेटा, नेविगेशन और मीडिया की जानकारी देती हैं.

Photo: Hyundai.com

क्या भारत आएगी SUV

हुंडई बोल्डर एक कॉन्सेप्ट मॉडल है. अभी इसकी जानकारी नहीं है कि ये अमेरिका से बाहर दूसरे देशों में पेश किया जाएगा या नहीं.

Photo: Hyundai.com

2030 तक होगी लॉन्च

कंपनी का कहना है कि, इसे 2030 तक अमेरिकी बाजार में पेश किया जाएगा. 

Photo: Hyundai.com

Read Next