26 October 2026
By: Aaj Tak auto
इस दिवाली पर कार खरीदारों के लिए अच्छा मौका है. हुंडई आज 26 अक्टूबर को अपनी नई एसयूवी Hyundai Bayon को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है.
Photo: Hyundai.com
Hyundai Bayon की बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है. इस एसयूवी को ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप से 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है.
Photo: Hyundai.com
नई Bayon साइज में क्रेटा से छोटी और वेन्यू से बड़ी होगी. इसका सीधा मुकाबला Maruti Victoris जैसी SUV से होगा.
Photo: Hyundai.com
उम्मीद है कि इसकी लंबाई 4 मीटर से थोड़ी ज्यादा होगी. इस तरह यह 4.3 मीटर लंबी Hyundai Creta से थोड़ी छोटी हो सकती है.
Photo: Hyundai.com
Bayon में क्रेटा वाला 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा. ये इंजन 115hp की पावर और 144Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: Hyundai.com
इसके केबिन में 12.3-इंच की डुअल स्क्रीन मिलेगी. इनमें एक स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का काम करेगी, जबकि दूसरी का इस्तेमाल इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए होगा.
Photo: Hyundai.com
Bayon का सबसे खास फीचर Generative AI बेस्ड वॉयस असिस्टेंट है. भारतीय बाजार में Hyundai की किसी गाड़ी में पहली बार यह तकनीक दी जा रही है.
Photo: Hyundai.com
इस सिस्टम की मदद से ड्राइवर गाड़ी से रेगुलर बातचीत की तरह बात कर सकेगा. यानी हर बार पहले से तय कमांड बोलने की जरूरत नहीं होगी.
Photo: Hyundai.com
इसके अलावा SUV में Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिसमें 70 से ज्यादा फीचर्स होंगे.
Photo: Hyundai.com
Bayon के हायर वेरिएंट में लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा. जिसमें 12 रडार सेंसर्स से लैस 23 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे.
Photo: Hyundai.com
लॉन्च से पहले कीमत के बारे में कुछ कहना मुश्किल है. लेकिन उम्मीद है कि, कंपनी इस एसयूवी को 8.5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है.
Photo: Hyundai.com