24 September 2026
By: Aaj Tak Auto
Hyundai भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी Hyundai Bayon को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है. हाल ही में इसकी बुकिंग शुरू की गई है.
Photo: Hyindai.com
ये नई एसयूवी कंपनी के मौजूदा मॉडलों Creta और Venue के बीच पोजिशन करेगी. यानी साइज में ये एसयूवी दोनों के बीच फिट होगी.
Photo: Hyindai.com
हुंडई का कहना है कि, Bayon की लंबाई 4.2 मीटर होगी. वहीं क्रेटा की लंबाई 4.3 मीटर और वेन्यू सब-फोर मीटर कैटेगरी में आने वाली 3.9 मीटर लंबी कार है.
Photo: Hyindai.com
खास बात यह है कि Bayon में पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है.
Photo: ITG
अगर ऐसा होता है, तो यह भारत में चार मीटर से ज्यादा लंबी Hyundai कार में CNG तकनीक पेश करने वाला पहला मॉडल बन सकता है.
Photo: Hyindai.com
Bayon के फ्रंट में स्प्लिट LED हेडलैंप दिए जाने की उम्मीद है. इसके साथ चौड़ा और मस्कुलर लोअर बंपर SUV को दमदार लुक देगा.
Photo: Hyindai.com
साइड प्रोफाइल में शार्प कैरेक्टर लाइन्स देखने को मिल सकती हैं, जो इसके डिजाइन को ज्यादा स्पोर्टी बनाएंगी.
Photo: Hyindai.com
पीछे की तरफ मॉडर्न LED टेललैंप दिए जाने की उम्मीद है. इनका डिजाइन कनेक्टेड या हेलिक्स पैटर्न से इंस्पायर्ड हो सकता है.
Photo: Hyindai.com
Bayon में 17-इंच तक के अलॉय व्हील दिए जाने की संभावना है. इसके अलावा डोर-माउंटेड ORVMs मिल सकते हैं, जिनमें टर्न इंडिकेटर्स इंटीग्रेटेड होंगे.
Photo: Hyindai.com
Hyundai Bayon का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम रखने की तैयारी है. इसके केबिन में डुअल-टोन थीम के साथ उन जगहों पर सॉफ्ट-टच मटेरियल दिया जा सकता है.
Photo: Hyindai.com
डैशबोर्ड पर कर्व्ड डुअल-स्क्रीन सेटअप मिलेगी. इसमें एक 12.3-इंच स्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरी 12.3-इंच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए होगी.
Photo: Hyindai.com
कनेक्टिविटी के मामले में Bayon में वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस फोन चार्जिंग और मल्टी-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे.
Photo: Hyindai.com
सेफ्टी के मामले में भी Hyundai Bayon को कई आधुनिक फीचर्स से लैस किया जा सकता है. कंपनी कह चुकी है इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए डिजाइन किया गया है.
Photo: Hyindai.com
ख़बर है कि कंपनी इसमें ADAS सेफ्टी पैकेज दे सकती है. जिसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे.
Photo: Hyindai.com
Bayon में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल के साथ IVT या CVT गियरबॉक्स शामिल मिलेगा.
Photo: Hyindai.com
लॉन्च से पहले कीमत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. चूंकि ये क्रेटा और वेन्यू के बीच पोजिशन करेगी तो इसे 9 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है.
Photo: Hyindai.com
Hyundai Bayon की बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसे 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है. संभावना है कि इसे अगले महीने पेश किया जाए.
Photo: Hyindai.com